Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सूरजकुंड मेले में बड़ी चौपाल पर छाए थीम स्टेट झारखंड के लोक नृत्य

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
सूरजकुंड/फरीदाबाद, 7 फरवरी: स्वर्ण जयंती 31वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में बड़ी चौपाल पर पूरा दिन देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक लोक नृत्यों की धूम रही। कलाकारों ने यहां बेहतरीन प्रस्तुती दी और दर्शकों ने भी उनका तालियां बजाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर बड़ी चौपाल पर झारखंड, उड़ी और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में ढ़ोल और नगाड़े की धुन पर गाए जाने वाले पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किए। इन लोक नृत्यों में वहां के आदिवासी क्षेत्रों के जीवन को भी दर्शाने की कौशिश की गई। इसके बाद की प्रस्तुतियों में उत्ताराखंड के कलाकारों ने वहां का छवेली नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही पंजाबी गिद्धा की प्रस्तुती के साथ भी दिन के समय कलाकारों ने जमकर समां बांधा।
इसके साथ ही पाटर्नर कंट्री इजिप्ट के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुती जारी रखी। भारत-मिश्र दोस्ती के संदेश के सात उन्होंने दर्शकों की जमकर वाह-वाही लूटी। इसके बाद तजाकिस्तान के कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी।

Related posts

डीसी ने मांगा स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को टॉप-20 में शामिल करवाने के लिए लोगों का सहयोग

Metro Plus

प्रयास ने किया शहर के रोटरी लीडर्स का सम्मानित

Metro Plus

आत्मा का परमात्मा से मिलन मेंं बीके पूनम बहन ने करवाई परमात्मा से सीधे बातचीत

Metro Plus