Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

निजी स्कूलों को अब आगामी सत्र के लिए देनी होंगी अपने स्कूल के नोटिस बोर्ड व वैबसाईट पर कक्षावार रिक्तियों की जानकारी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
चंडीगढ़, 7 फरवरी: मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा ने नियम 134ए के तहत कक्षा द्वितीय से आठवीं तक दाखिले के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत निजी स्कूलों को एक मार्च को समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी करना होगा।
स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल परमार व कोर्डिनेटर भारत भूषण बंसल ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी को दाखिले के लिए 10 मार्च को पब्लिकेशन जारी करना होगा। निजी स्कूलों को आगामी सत्र के लिए अपने स्कूल के नोटिस बोर्ड व वैबसाईट पर कक्षावार रिक्तियों की जानकारी देनी होगी। 20 मार्च से 10 अप्रैल तक खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा पात्र बच्चों के फार्म लिए जाएंगे। पात्र बच्चों की सूचि 12 अप्रैल को जारी होगी तथा 16 अप्रैल को टैस्ट लिया जाएगा। 18 अप्रैल को परिणाम घोषित किया जाएगा। पहला ड्रा 19 अप्रैल को होगा,जिसके दाखिले 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक होंगे। दूसरा ड्रा 1 मई को होगा। उसके दाखिले 2 मई से 5 मई तक होंगे। बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में कमेटी 12 मई को दाखिले करेगी।

Related posts

मनुष्य को अपने हित के साथ-साथ दूसरों की भलाई करने के बारे में भी सोचना चाहिए: मनधीर सिंह मान

Metro Plus

अभिभावक हल्ला बोल रैली की व्यवस्था व तैयारी को लेकर हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने की बैठक

Metro Plus

गरीब कैदी भी ले सकेंगे अब आजादी की खुली हवा में सांस: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus