Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

मॉडर्न बीपी स्कूल के छात्रों को सीबीएसई द्वारा आयोजित साइंस प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर पर मिला पांचवां स्थान

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद/दिल्ली, 11 फरवरी: दिल्ली में हुई नेशनल लेवल साइंस प्रदर्शनी 2016-17 में फरीदाबाद के मॉडर्न बी.पी. स्कूल के छात्रों ने प्रदेश में पहला और राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया है। सीबीएसई द्वारा आयोजित कराई गई इस प्रदर्शनी में दिल्ली आईआईटी की ज्यूरी ने प्रदर्शित मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया। ट्रांसपोर्ट एवं कम्युनिकेशन थीम पर आधारित इस मॉडल को छात्रों ने पूरे वर्षभर की मेहनत से तैयार किया था। बगैर ईंधन के बिजली उत्पन्न करने और चार प्रकार की ट्रेन को चलाए जाने की तकनीक को मॉडल के जरिए प्रदर्शित किया गया था। ज्यूरी में सीबीएसई पंचकुला के प्रोफेसर भी शामिल थे। दिल्ली आईआईटी ने इस मॉडल की सराहना की और इसे भविष्य में ट्रांसपोर्ट का कम खर्चीला इको फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट सिस्टम बताया। स्कूल प्रांगण में शनिवार को हुए एक सादे समारोह में स्कूल प्रबंधन ने मॉडल तैयार करने वाले स्कूल के 11वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के छात्र दीपक, रोशन, अभिषेक और छात्रा अंजलि को पुरस्कृत किया है।
847 स्कूलों ने लिया था हिस्सा:-
दिल्ली के एन.सी. जिंदल पब्लिक स्कूल में 7 से 10 फरवरी तक हुई साइंस प्रदर्शनी में भारतभर से 847 स्कूल अपना मॉडल लेकर पहुंचे थे। इसमें से पहले दिन मॉडल छांटकर 132 स्कूलों को बाहर कर दिया गया। दूसरे दिन 254 स्कूल बाहर हुए। तीसरे दिन 150 स्कूल बाहर हुए। चौथे दिन बाकी बचे 311 स्कूलों में से टॉप 10 को चुना गया। इसमें पांचवां स्थान मॉडर्न बी.पी. स्कूल को मिला। प्रस्तावित थीम में स्कूल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। साइंस टीचर नवीन जोशी और विनीता ने मॉडल को तैयार कराने में अथक परिश्रम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन ओ.पी. परमार, प्रधानाचार्य शकुंतला डेंबला और प्रबंधक जितेंद्र परमार ने खुशी जाहिर की है।

Related posts

वाईएमसीए व जेसी बोस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को पावरग्रिड में इंटर्नशिप का मिला अवसर

Metro Plus

विरोधियों के सारे निशाने चूके अब तीर कमान वासदेव अरोड़ा के हाथ

Metro Plus

स्कूल जा रही नाबालिक लड़की के साथ लड़के ने किया दुष्कर्म, इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही की? देखें!

Metro Plus