Metro Plus News
उद्योग जगतदिल्लीफरीदाबादराष्ट्रीयरोटरीहरियाणा

रोटेरियन महेन्द्र बब्बर ने गोल्फ टूर्नामेंट के अंदर नेट विनर में हासिल किया दूसरा स्थान

-गोल्फ टूर्नामेंट में नितिन बने ओवरऑल चैंपियन
-एफआईए व जेसीबी द्वारा गोल्फ क्लब में हुए दो-दिवसीय गोल्फ टूर्नामेंट में 80 गोल्फरों ने लिया भाग
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 फरवरी: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के रोटेरियन महेन्द्र बब्बर ने एफआईए व जेसीबी द्वारा संयुक्त रूप से कराए गए दो-दिवसीय गोल्फ टूर्नामेंट में नेट विनर के अंदर दूसरा स्थान हासिल कर रोटरी का नाम रोशन किया है।
गौरतलब रहे कि एफआईए व जेसीबी के संयुक्त प्रयास से गोल्फ क्लब में हुए इस दो-दिवसीय गोल्फ टूर्नामेंट में 80 गोल्फरों ने भाग लिया था। इसमें फरीदाबाद के गोल्फर नितिन गुलाटी ओवरऑल चैंपियन बने, जबकि फरीदाबाद के उदय सूद रनरअप रहे। टूर्नामेंट में अरावली गोल्फ क्लब और एफआईए के सदस्यों ने भी भाग लिया।
एफआईए के प्रधान नवदीप चावला, कर्नल एसके कपूर और आनंद मेहता ने बताया कि गोल्फ क्लब टूर्नामेंट में फरीदाबाद के अलावा नोएडा गोल्फ क्लब और दिल्ली गोल्फ क्लब की एक-एक टीम ने भाग लिया। गोल्फ खेल के शौकीन लोगों ने टूर्नामेंट का जमकर लुत्फ उठाया। फरीदाबाद के खिलाड़ी टूर्नामेंट में छाए रहे। फरीदाबाद के गोल्फर नितिन गुलाटी ओवरऑल चैंपियन बने, जबकि फरीदाबाद के ही उदय सूद रनरअप रहे। नेट विनर में चंडीगढ़ के गोल्फर वरुण राय ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर महेंद्र बब्बर रहे। नियरेस्ट सेंटर लाइन में फरीदाबाद के राजेश शर्मा ने शानदार खेल दिखाया। नियरेस्ट पिन में नितेश मिश्र ने बाजी मारी, जबकि सबसे लंबा शॉट मारने में सिद्धार्थ खुराना अव्वल रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर एफआइए के पूर्व प्रधान एसके गोयल मौजूद रहे, जबकि प्रमुख लोगों में ताइवान के एंबेसडर एसके तिहना थे।
इस टूर्नामेंट को कराने में अरमान ग्रुप के चेयरमैन केसी लखानी, संयुक्त सचिव होम नितेश मिश्र, एसके सहाय, एसके जैन, ऋषि अग्रवाल, संजीव खेमका, जोगेश भाटिया, बीआर भाटिया और राज भाटिया का विशेष योगदान रहा।

Related posts

मानव रचना में पर्यावरण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया

Metro Plus

DHBVN: डिजिटल माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान करने पर अब ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि!

Metro Plus

15 तक 90 विधानसभाओं में चलाया जाएगा जनसंपर्क अभियान: रामबिलास शर्मा

Metro Plus