Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

एफएमएस में हुए विदाई समारोह में अभिषेक शर्मा मिस्टर एफएमएस व अर्शिता भट्ट मिस एफएमएस चुने गए

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 फरवरी: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में कक्षा 12वीं के बच्चों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शशि बाला ने स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों का मनोरंजन किया तथा 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को टाईटल देते हुए उपहार प्रदान किए। इस मौके पर अभिषेक शर्मा मिस्टर एफएमएस व अर्शिता भट्ट मिस एफएमएस की प्रतियोगिता में चयनित किए गए।
अंत में डॉयरेक्टर उमंग मलिक और प्रधानाचार्या शशि बाला ने बच्चों को उनकी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी व आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

Related posts

जनता दे रही है टैक्स, नेताजी ले रहे हैं ऐश!

Metro Plus

नाबार्ड के डीडीएम निर्मल कुमार ने किया स्टालों का दौरा

Metro Plus

स्ट्राइव स्कीम के तहत सरकार औद्योगिक इकाइयों में अप्रेंटिस को ट्रेनिंग देने हेतु प्रयासरत: संजीव शर्मा

Metro Plus