Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

ग्रेंड कोलम्बस में आयोजित की गई ज्ञानवर्धक कार्यशाला

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 फरवरी: किसी ने ठीक कहा है-हर नैया को चलाने के लिए उचित नाविक की आवश्यकता है जो पतवार को सही से संभालकर उचित दिशा दे सके। इसी तरह छात्र के जीवन में भी एक समय ऐसा आता है जब उन्हें सही दिशा दिखाने की आवश्यकता होती है ताकि वो अपना भावी जीवन उचित मार्ग पर ले जा सकें। इसी उद्वेश्य को मुख्य रखते हुए ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल, सैक्टर-16ए के दृश्य श्रव्य कक्ष में श्रीमान जितीन चावला द्वारा ज्ञानवर्धक कार्यशाला आयोजित की गई। उपस्थित जानी-मानी हस्ती द्वारा विद्यालय के नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं तथा बारहवीं के सभी छात्र-छात्राओं को उनके भावी जीवन तथा आगामी शिक्षा के प्रति जागरूक करकेशिक्षा के प्रति उचित मार्ग दर्शन किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के सवालों तथा उनके ज़हन में उठी शंकाओं का निवारण किया तथा यह भी बताया कि वह अपने शैक्षिक जीवन को किस प्रकार तथा किस दिशा में आगे बढ़ाए।
विद्यालय के निदेशक सुरेश चंद्र ने उपस्थित वक्ता की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा छात्रों को उनके वाचन एवं उनकी नीतियों को अपने जीवन में अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रवेश सलाहाकार श्रीमती प्रियंका सूद ने भी विशेषज्ञ की प्रशंसा की तथा उनकी सलाहों को सराहा।

Related posts

स्वच्छता पर निगम आयुक्त सख्त: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में आवासीय परिसर का निर्माण कार्य प्रारंभ

Metro Plus

आनंद किड्स प्ले के बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम

Metro Plus