Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

मार्डन कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने हॉफ मैराथन दौड़ में बाजी मारी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 फरवरी: मार्डन कान्वेंट स्कूल सैक्टर-46 की छात्र-छात्राओं ने हॉफ मैराथन दौड़ में भाग लिया। सैक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर में हुई इस मैराथन दौड़ में मार्डन कान्वेंट के साहिल बैंसला ने दूसरा तथा शिवानी कुमारी ने तीसरा प्राईज जीता। मैराथन में विजयी होने पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी कोच रंजना सक्सेना के साथ खुशी मनाई और उनका आर्शीवाद लिया। स्कूल की डॉयरेक्टर सपना मिश्रा तथा प्रिंसीपल अर्पणा शर्मा ने विजयी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभमामनाएं दी हैं। इस हॉफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजत डाक्टर टूडे तथा खुशी एक अहसास नामक एनजीओ द्वारा किया गया था।

Related posts

सीडब्ल्यूसी चलाएगी संस्थानों में काउंसलिंग अभियान: एचएस मलिक

Metro Plus

30 जून तक जमा करें प्रॉपर्टी टैक्स, ब्याज होगा पूरी तरह माफ: सलोनी शर्मा

Metro Plus

क्या अब इस देश में गरीब होने का भी जुर्माना लगेगा

Metro Plus