Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

हड़ताल समाप्त कर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करें कर्मचारी : मोहम्मद साइन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 6 अप्रैल: पिछले पांच दिनों से जारी टूल डाऊन हड़ताल के कारण लगे गंदगी के ढेरों से परेशान जनता को राहत देने के उद्वेश्य से आज नगर-निगम आयुक्त मोहम्मद साइन ने नगरपालिका कर्मचारी संघ यूनियन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए अपने कार्यालय बुलाया। नगर-निगम सफाई यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर के नेतृत्व में सुनील चिन्डालिया, नानकचंद खैरालिया, गुरचरण खाण्डिया, श्रीनंद ढकोलिया, बिल्लू प्रधान, सोमपाल झिझोटिया, सुभाष फेंटमार, परशराम अधाना, प्रेमपाल, वेद भड़ाना, रोहताश रेढू, योगेश शर्मा, सतीश पहलवान, अजीत रावत, माया तथा निगम प्रशासन की ओर से निगम आयुक्त मोहम्मद साईन, संयुक्त-आयुक्त संतोष राजन, अमरदीप जैन, अमरदीप सिंह, डीआर भास्कर, रमेश बंसल, वी.के. कर्दम, स्थापना अधिकारी रतनलाल रोहिल्ला, लेखा अधिकारी सतीश वशिष्ठ के मध्य वार्ता हुुई।
इस वार्ता के दौरान यूनियन नेताओं ने निगमायुक्त को कहा कि 688 कर्मचारियों को नगर-निगम के रोल पर रखा जाए। जिस पर निगमायुक्त ने बताया कि हमने कल पांच अप्रैल को 688 कर्मचारियों को निगम रोल पर रखने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग के वित्तायुक्त को पत्र भेज दिया है। इसके अलावा जिन 47 सफाई कर्मचारियों को नोटिस दिए है। उन नोटिसों के जवाब कार्यालय में दफ्तर दाखिल करते हुए किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। मंझावली रैनीवैल लाईन नम्बर-तीन पर लगे 22 ट्यूबवेल आपरेटरों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। 53 ड्राईवर कर्मचारियों को 22 ड्राईवरों को दमकल विभाग में समायोजित किया जाएगा तथा बाकी बचे हुए कर्मचारियों को सर्वे व पानी बिल वितरण के लिए रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के 26 अक्टूबर 2016 के फैसले को मानते हुए सभी अनुबंधित आधार के कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन दिया जाएगा। ओल्ड व बल्लभगढ़ जोन में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारी को नियमित करने के लिए चण्ड़ीगढ़ में वित्तायुक्त को पत्र भेज दिया गया। ताकि भविष्य में कर्मचारी रैगुलर होने के पात्र बने। नियमित कर्मचारियों की एलटीसी का लाभ दस दिनों के अंदर-अंदर सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस सौहार्दपूर्ण हुई बैठक में यूनियन नेताओं ने इन सभी मांगों पर बनी सहमति की प्रोसीडिंग जल्द से जल्द करने की अपील की।
निगमायुक्त मोहम्मद साइन ने कर्मचारी यूनियन को आश्वासन देते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा और उन्होंने कर्मचारियों से भी आशा करते हुए कहा कि वह हड़ताल समाप्त कर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करें। जिससे की जनता को असुविधा न हो।
नगर-निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने बताया कि बैठक से पूर्व तीनों जोनों के हजारों कर्मचारियों ने मेयर सुमन बाला के कैम्प कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया था। जिसके तुरन्त बाद निगमायुक्त ने यूनियन को वार्ता के लिए चिट्टी भेजकर बुलाया और सभी मांगों पर अपनी ओर से सहमति प्रदान कर दी। श्री बालगुहेर ने कहा कि निगम प्रशासन जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा कर देता है तो कर्मचारी भविष्य में अपना काम ईमानदार से कर शहर को गंदगी मुक्त कर देगें।

Related posts

Inner Wheel पॉलीथीन फ्री India के लिए गांवों से काम करेगी: मधु नागपाल

Metro Plus

VMPS में वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने सिखाया संयुक्त परिवार का महत्व

Metro Plus

Vipul Goel ने ली जीवन में कभी भी Plastic का उपयोग ना करने की शपथ

Metro Plus