Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

प्रयास सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने गांव चंदावली में खोली नई एलोपैथिक डिस्पेंसरी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 फरवरी: ग्रामीण विकास के लिए गांवों में शिक्षा देने का काम कर रही प्रयास सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी गांवों की तरफ एक कदम ओर आगे बढ़ाया है। पहले से ही 5 एलोपैथिक और एक होम्योपैथिक डिस्पेंसरी चला रही प्रयास ने अब इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए एक नई एलोपैथिक डिस्पेंसरी का शुभारंभ चंदावली गांवो की सरपंच अंजु यादव, स्टर्लिंग टूल्स के श्रीमान बहल एवं वैशाली के कर-कमलों द्वारा किया है।
प्रयास सोशल वैलफेयर सोसाइटी के प्रधान जगत मैदान ने इस अवसर पर आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रयास की गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि आज की तारीख में प्रयास 91 शाखाओं में 7500 ऐसे बच्चों को शिक्षा दे रहा है जोकि आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। इसी के साथ-साथ अपने इन औषधालय में जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अच्छे डॉक्टर से इलाज कराने में असमर्थ हैं उनका इन औषधालयों में पूर्णतया नि:शुल्क इलाज एवं नि:शुल्क दवाई प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा दी जाती है। आज भी प्रयास भवन के प्रांगण में जो एलोपैथिक डिस्पेंसरी का शुभारंभ हुआ है उसमें एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा नि:शुल्क इलाज और दवाइयां दी जाएंगी।
इस अवसर पर टीचर मीटिंग में डॉ० महाजन ने टीचर्स को चर्म समस्या के बारे में जानकारी दी और जिनके परिवार के सदस्य नशे की आदत से ग्रस्त हैं उनको किस तरह से इस आदत से आजादी मिले इसके बारे में भी बताया।

 

 

 

 

 

 

Related posts

किंगडम ऑफ ड्रीम्स का वजूद खतरे में!

Metro Plus

सरकार के पास ही नहीं हैं राज्यपाल, CM खट्टर सहित उनके मंत्रियों के नागरिकता प्रमाण पत्र NRC

Metro Plus

FMS में आपदा प्रबंधन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

Metro Plus