Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

फौगाट स्कूल ने मनाया मातृ- पितृ स्नेह दिवस

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 फरवरी: सैक्टर-57 राजीव कॉलोनी स्थित फौगाट पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 14 फरवरी को मातृ- पितृ पूजन दिवस मनाया गया। जहां एक तरफ अधिकांश युवा पाश्चात्य संस्कृति को ओढ़े हुए वेलेन्टाइन जैसे वाहीयात दिवस को मनाकर अपनी भारतीय संस्कृति को भूल रहे हैं, वहीं फौगाट जैसी शिक्षण संस्था विद्यार्थियों को ” अभिवादन शीलस्य नित्यं, वृद्धोपवेसिन:। चत्वारि तस्य वर्धन्ते आयुर्विद्या यशोबलम्।। जैसी शालीन व संस्कारित शिक्षा देकर मातृ- पितृ स्नेह व पूजन दिवस मना रही है। आशा राम बापू जी के सीकरी स्थित आश्रम से आए बलदेव राज, जगदेव राणा, रोशन, हरीशंकर भुट्टो खान, रजनी तोमर व प्रभुदयाल खट्टर ने विद्यालय की 5 छात्राओं व 5 छात्रों से कमश: 5-5 अध्यापिकाओं व अध्यापकों का विधिवत पूजन कराया और माता- पिता की महिमा का बखान किया।
इस मौके पर फौगाट स्कूल के निदेशक सतीश फौगाट ने कहा कि उनकी संस्था हर उस कार्य का भरपूर समर्थन व स्वागत करेगी जो उनके विद्याार्थियों में संस्कारित शिक्षा का समावेश करे। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित कराया गया है। इस मौके पर स्कूल के हजारों विद्यार्थियों के अलावा स्कूल प्रधानाचार्या निकेता सिंह, चेयरमैन चौ० रणवीर सिंह, स्टॉफ दीप चंद, महावीर , कुनाल, पूनम श्रीवास्तव, हेमलता, शीतल, उषा, दीप शिखा, हिमानी, वीना, मोनू, ममता गोस्वामी, जीशान अली, पूर्णिमा आदि उपस्थित थे।

 

Related posts

Industries के लिए Training Programme आरंभ किये जाएं: JP Malhotra

Metro Plus

DC जितेंद्र यादव ने गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल ड्रैस रिहर्सल में किया ध्वजारोहण।

Metro Plus

MANAV RACHNA में फिजिओथेरेपी के छात्रों ने लगाया फ्री हेल्थ असेसमेंट कैंप

Metro Plus