Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीति

IMT के उद्योगपतियों ने कोरोना फंड के लिए परिवहन मंत्री को चेक सौंपा।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 अप्रैल:
कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ अनेक समाजसेवी भी सरकार का साथ रहे रहे हैं। इसी कड़ी में आज आईएमटी के कई उद्योगपतियों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को लगभग एक लाख, 5 हजार रुपए के चेक भेंट किए। चेक देने वाली कंपनियों में हाईफिट इंजीनियरिंग, योगेश इंजीनियरिंग वक्र्स, किशन मेटल इंजीनियरिंग, ओम साड़ी, रेजोनेंस इंडस्ट्रीज ने 21- 21 हजार के चेक परिवहन मंत्री को उनके कार्यालय में सौंपें। आईएमटी एसोसिएशन के प्रधान वीरभान शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी आईएमटी प्लॉट होल्डर एसोसिएशन 12.5-12.5 लाख के चेक प्रधानमंत्री रिलीफ फंड और मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में दे चुके हैं।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने सभी दानदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज सरकार और देश की जनता पर कोरोना वायरस की महामारी आई है जिसमें सभी सहयोग कर रहे हैं और सभी के प्रयासों से देश में हालात जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
इस मौके पर लघु उद्योगों से जुड़े कृष्ण कौशिक, आईएमटी एसोसिएशन के प्रधान वीरभान शर्मा, उप-प्रधान जीएस दहिया, महेश गोयल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

लक्की सिंगला एडवोकेट ने सीएए एक्ट को समाज में पारदर्शिता लाने वाला एक्ट बताया।

Metro Plus

Shivaji School की दो छात्राओं ने कराटे प्रतियोगिता में जीता Gold Medal

Metro Plus

DLF Industries Association started a special Swacch Bharat Abhiyan

Metro Plus