Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में फेयरवैल पार्टी के अंदर दीपांशु मेहता मिस्टर डायनेस्टी व जानवी तनेजा मिस डायनेस्टी चुने गए

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 फरवरी: डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु वैदिक रीति से हवन का आयोजन कर विदाई समारोह यानि फेयरवैल पार्टी का आयोजन बड़ी धूम-धाम से किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भगवान का ध्यान पूजा कर अपने भविष्य को उज्जवल करने हेतु परमपिता परमात्मा की आराधना की।
फेयरवैल पार्टी में छात्रों ने अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा अपने हर्षोल्लस को प्रकट किया जिसमें नृत्य, गायन तथा शीर्षक प्रदान प्रमुख आकर्षण का केन्द्र थे। इस अवसर पर 12वीं कक्षा के छात्रों द्वारा गहन विचारों के द्वारा विद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा को व्यक्त कर गुरूजनों की स्तुति कर उनका आभार प्रकट किया गया। 12वीं कक्षा के दीपांशु मेहता को मिस्टर डायनेस्टी व जानवी तनेजा को मिस डायनेस्टी चुना गया। इनके चयन के लिए अनेक प्रकार के मानक तय किए गए थे तथा उनमें सर्वश्रेष्ठ आने वाने इन दोनों विद्यार्थियों को यह उपाधि प्रदान की गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विमला वर्मा ने 12वीं के छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे जहां ओर जिस क्षेत्र में जाने की कामना करते हैं उन्हें परमात्मा की कृपा से अपने लक्ष्य की प्राप्ति हो। अंत में स्वादिष्ट व्यंजनों के द्वारा छात्रों के भावभीनी कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

सरकार की कार्यशैली पर पैनी नजर रखें कांग्रेस कार्यकर्ता: हुड्डा

Metro Plus

एयर इंडिया Air India के विमानों से उठता जा रहा है यात्रियों का विश्वास, लगातार हो रहे हैं हादसे!

Metro Plus

बांग्लादेश के साथ 22 समझौते मोदी ने की 4.5 अरब डॉलर कर्ज देने की घोषणा

Metro Plus