Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 20 अक्टूबर: ओमैक्स हाइट्स सेक्टर-86 में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्टॉल्स लगाए गए, जिन पर लोगों ने खूब खरीदारी की। इस दौरान दुर्गा पूजा उत्सव के रंग में पूरा परिसर सजा हुआ नजर आया।
इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष आकर्षण का केंद्र रामायण का मंचन रहा।
एक दिन की इस रामलीला में महिलाओं और बाल कलाकारों द्वारा सभी पात्रों की भूमिका निभाई गई। रामलीला के दौरान दशरथ पुत्रों का जन्म, राजा जनक को खेत में हल चलाते हुए सीता माता का धरती से मिलना, राजा जनक और सुनैना द्वारा माता सीता का लालन पोषण और श्री रामजी और सीताजी का स्वयंवर, सीता माता हरण, रामजी और रावण का युद्ध और अंत में लव कुश का पैदा होना और सीता माता का धरती में समाना दिखाया गया,
जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मंचित इस रामलीला के आयोजन में मुख्य भूमिका वंदना निरंजन, मीनू जैन, ममता चंदेल, लवली अग्रवाल, नीतू सिंह, पूजा सिंह, कविता शर्मा, गीता अग्रवाल, पिंकी गौड़, सुनीता पाल, पुष्पा, रीता रस्तोगी, उर्मिला, मनीषा, आशा , नीरा, नेहा, नैना, आशा तथा बाल कलाकार दिवम जैन, अवनी निरंजन, देव, रिद्धिमा, विधि, अनिका, कायरा, हर्षिता, प्रकृति ने भूमिका निभाई।









