Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

ग्रेंड कोलम्बस के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर ओलम्पियाड में अर्जित किए गोल्ड एवं सिल्वर मेडल

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 फरवरी: ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर में आयोजित किए गए विज्ञान तथा गणित की ओलम्पियाड परीक्षा 2016-17 में गोल्ड और सिल्वर मेडल ग्रहण करके विद्यालय का नाम रोशन किया। यह परीक्षा परिणाम 24 नवम्बर, 1 दिसम्बर तथा 31 जनवरी को घोषित किये गए जिसमें विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान में 9 गोल्ड मेडल तथा 9 सिल्वर मेडल जीते। इसके अतिरिक्त विज्ञान की परीक्षा में 8 कांसे के तमगे भी अर्जित किए गए। गणित की परीक्षा में 8 गोल्ड मेडल (स्वर्ण तमगे) भी जीते गए। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक सुरेश चंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह परीक्षा करवाने का मुख्य ध्येय छात्रगण में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा तथा ज्ञान भरना है। विद्यालय के गणित अध्यापक श्री राकेश के नेतृत्व में यह परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के चेयरमैन सुरेश चंद्र ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

5वां अंर्तराष्ट्रीय टैटू मेले का आयोजन सैक्टर-12 के कन्वेंशन हॉल में किया गया

Metro Plus

1 फरवरी से अवैध निर्माणों, अवैध टावरों, ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने वालों पर निगम कसेगा नकेल: धीरेंद्र खडग़टा

Metro Plus

विधायक सीमा त्रिखा ने दी सिमरन खट्टर और निशा सौरोत को बधाई

Metro Plus