Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादरोटरीहरियाणा

बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद ने टैरो कार्ड रीडर ऋचा चुटानी को वुॅमैन ऑफ सब्सटांस अवार्ड से नवाजा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 फरवरी: शहर की जानी-मानी टैरो कार्ड रीडर और नुमेरोलॉजिस्ट ऋचा चुटानी को ऑल इंडिया अचीवर्स कांग्रेस द्वारा वुॅमैन ऑफ सब्सटांस अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। दिल्ली के पांच सितारा होटल सम्राट में आयोजित एक भव्य समारोह में यह सम्मान ऋचा चुटानी को मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद के हाथों से प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम मेंबॉलीवुड की अवतार गिल और राकेश बेदी जैसी कई हस्तियों ने भी हिस्सा लिया।
गौरतलब रहे कि रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद के सदस्य तरूण चुटानी की धर्मपत्नी ऋचा चुटानी को टैरो कार्ड और नुमेरोलॉजी के क्षेत्र में पहले भी कई अवार्ड मिल चुके है। उन्होंने अपने नाम के साथ फरीदाबाद के नाम को भी रोशन किया है।

 

Related posts

POLYMED में लगाए गए जांच Camp में विकास चौधरी ने कहा, Covid-19 से डरने की नहीं जागरूक होने की जरूरत।

Metro Plus

महाराजा अग्रसेन भवन में नगर-निगम के सैकड़ो कर्मचारियों को वस्त्र भेंट किए गए

Metro Plus

बेटी बचाओ अभियान के तहत क्षेत्र की लाड़लीयों के नाम रहेगा लोहड़ी का त्योहार: हरीश चन्द्र आज़ाद

Metro Plus