Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बेटी बचाओ अभियान के तहत क्षेत्र की लाड़लीयों के नाम रहेगा लोहड़ी का त्योहार: हरीश चन्द्र आज़ाद

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 9 जनवरी:
आज पंजाबी फेडरेशन के बेटी बचाओ अभियान की मीटिंग अध्यक्ष वासदेव अरोड़ा की अध्यक्षता में सम्मपन हुई जिसमें देश की सभी इकाईयों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सबसे पहले अभियान के चेयरमैन व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने सीमा खेरा को दिल्ली की प्रधान नियुक्त किया। अध्यक्ष वासदेव अरोड़ा ने अभियान की सभी इकाईयों को इस बार अपने अपने क्षेत्र में बेटियों के नाम लाड़ली लोहड़ी उत्सव मनायें जिससे देश को यह संदेश जाये कि बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाने से घर में मां लक्ष्मी सुख शान्ति लेकर आती हैं ।
चेयरमैन व राष्ट्रीय सयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा बेटी बचाओ अभियान ने पिछले वर्ष एक बहुत बड़े आयोजन में लाड़ली लोहड़ी उत्सव की शुरूआत की थी जिससे देश में एक बहुत बड़ा संदेश गया था इसलिये इस बार देश के कौने-कौने में हमारी सभी 51 इकाईयां लाड़ली लोहड़ी उत्सव मनायेगें तो लोगों की सोच बेटियों के प्रति बदलेगी और घर-घर में बेटियों की लोहड़ी मनाने की प्रथा आरंभ हो जायेगी। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद, करनाल, टोहाना, हिसार, हांसी, झारंखड के टाटा नगर, गाजियाबाद, लुधियाना, गुडगांवा तथा बीकानेर में तो बड़े आयोजन में लाड़ली लोहड़ी उत्सव मनाया जायेगा तथा बाकि इकाईयों में टीम के सदस्य मिलकर लाड़ली लोहड़ी उत्सव मनायेगें ।
इस मौके पर राष्ट्रीय सह संयोजक रेखा वोहर व दिल्ली की प्रधान सीमा खेरा ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए एस्ट्रो सोनिया शर्मा, मोहिनी श्रीवास्तव, किरन बेदी, रीना कपूर, शशी वात्स, सरोज शर्मा, रीना अगिनीहोत्री, डॉ० ज्योती साहनी, सतोष शर्मा, नीलम खन्ना, ललित शर्मा, सत्यावान गहलौत, हरी प्रकाश, परवीन, रजनी, ज्योती झा, सीमा बंसल, मीनू शर्मा, प्रदीप आर्यन, वैशाली, अमित दुआ, नितिश ढिग़ड़ा, आरती मक्कड़ आदि सदस्य बने।
सभा में युवा महासचिव डिम्पल मलहौत्रा, राज मदान, करनाल की प्रधान किरन शर्मा, गाजियाबाद की मोहनी आदि ने अपने विचार रखे ।

Related posts

पर्यावरण मुद्दों पर जागरूकता के लिए आगे आए विद्यार्थी: कुलपति दिनेश कुमार

Metro Plus

Manav Rachna ने मनाई डॉ० ओपी भल्ला की 75वीं जयंती

Metro Plus

संकट की घड़ी में धैर्य, विश्वास, आत्मसमर्पण से मुसीबतों से बाहर निकलने हेतु कारगर सिद्ध होगी मल्होत्रा की किताब: डॉ. नेहरू

Metro Plus