Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सरस्वती शिशु सदन में आयोजित फेयरवैल पार्टी में भावना को मिस सरस्वती व यश को मिस्टर सरस्वती के खिताब से नवाजा गया

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
तिगांव/फरीदाबाद, 3 मार्च: सरस्वती शिशु सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आज एक फेयरवैल पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों को विदाई दी। समारोह में 12वीं साईंस कक्षा की छात्रा निशा भाटी अपनी कविता…
काश फिर मिलने की वजह मिल जाए।
साथ जितना भी बिताए वो पल मिल जाएं।।
चलो अपनी-अपनी आंखे बंद कर लें।
क्या पता ख्वाबों में गुजरा हुआ कल मिल जाए।।
की प्रस्तुति से सभी को भावुक कर दिया। इस अवसर पर विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारे एसीपी क्राईम राजेश कुमार चेची ने छात्रों को अपना आशीष दिया। समारोह में 12वीं कक्षा की छात्रा भावना को मिस सरस्वती व यश को मिस्टर सरस्वती चुना गया। मुख्य अतिथि श्री चेची ने मिस व मिस्टर सरस्वती का पटका पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के डॉयरेक्टर श्रीमती मंजुल माहेश्वरी, अनुभव माहेश्वरी व प्राचार्य डिंपल खुराना ने मुख्य अतिथि को बुक्का व स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मान दिया।
इस मौके पर 12वीं कक्षा के छात्रों ने अपने गुरूजनों के सम्मान में टाईटल दिए। कार्यक्रम के दौरान 12वीं कक्षा की छात्राओं व छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर श्री चेची ने कहा कि 12वीं कक्षा के छात्र अपने जीवन की दूसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं, जहां पर उन्हें अपना रास्ता खुद ही तय करना होगा। उन्होंने कहा कि वे सब देश का भविष्य हैं। इसलिए सभी यह संकल्प लें कि वे अच्छे समाज के निर्माण में अपना शत-प्रतिशत सहयोग देंगे।

 

 

 

Related posts

Aftab Ahmed ने स्वास्थ्य मंत्री Anil Vij पर किए जमकर प्रहार, हड़ताली Workers को दिया अपना भरपूर समर्थन

Metro Plus

चेतना वेलफेयर सोसायटी ने बांटी दिव्यांग व स्ट्रीट चिल्ड्रन को यूनिफार्म

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus