Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

दयानंद कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में रैली निकाली

नवीन गुप्ता/प्रीति सेंगर
फरीदाबाद, 25 जनवरी: केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में एक रैली निकाली गई। रैली में छात्राओं ने जोर-शोर से मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नारे लगाये। इस रैली में एनएसएस की छात्राओं ने भी भाग लिया। एन.एच.-3 स्थित कॉलेज परिसर से शुरू हुई इस रैली को मीना रंगीला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनआईटी के मुख्य बाजारों से होती हुई यह रैली नगर-निगम सभागार पहुंची।
इस रैली में महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ० मधुरिमा दुबे, डॉ० वीणापाणि, श्रीमति नीरू वर्मा, शायन्तिका, मीना रंगीला, रूक्मणी, पिंकी आदि कॉलेज स्टॉफ आदि भी उनके साथ थे।20160125_10080720160125_101040 20160125_095316 20160125_095625 20160125_100941

Related posts

मुझे विश्वास है इस बार हमारी मातृशक्ति अपना वोट प्रतिशत बढ़ाकर अपना योगदान सुनिश्चित करेंगी: विपुल गोयल

Metro Plus

SRS ग्रुप के डॉयरेक्टर बिशन बंसल की महलनुमा दूसरी कोठी भी सील

Metro Plus

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चंद्रलेन में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित

Metro Plus