Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

मानवता की सेवा के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत जो रोटरी के जरिए ही सीखी जा सकती है: पीडीजी विनोद बंसल

रोटरी से जुड़कर समाज को आगे ले जाया जा सकता है: डीजीएन विनय भाटिया
रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में जुटे दिग्गज
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 मार्च: रोटरी क्लब के डीजीएन विनय भाटिया ने कहा कि विश्व में रोटरी के 13 लाख सदस्य हैं जो दिन रात 24 घंटे मानवता के हित के लिए काम कर रहे हैं। भारत में 1 लाख 30 हजार सदस्य हैं। जो जनोपयोगी कार्यों को गति देने में जुटे हुए है। रोटरी का ध्येय सभी को परोपकार व मानवता की सेवा से जोडऩा है। डीजीएन विनय भाटिया यहां दिल्ली-मथुरा रोड स्थित होटल गोल्डन गैलेक्सी में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस द्वारा आयोजित ओरिएंंटेशन व ट्रेनिंग प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे।
डीजीएन विनय भाटिया ने कार्यक्रम में रोटरी सदस्यों को रोटरी के चाल, चरित्र व चेहरा से अवगत कराया कि किस तरह से रोटरी से जुड़कर समाज को आगे ले जाया जा सकता है।
इस ओरिएंंटेशन व ट्रेनिंग प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पीडीजी विनोद बंसल ने रोटरी के कार्यशैली से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा कि मानवता की सेवा के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। यह संवेदनशीलता रोटरी के जरिए ही सीखी जा सकती है। पूरे विश्व में अपने कार्यों से रोटरी ने एक अलग पहचान बनाई। इसके माध्यम से अनेकों परोपकार के काम हो रहे हैं। इसमें निरंतरता रहे। इसके लिए सभी को अपने सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक और सचेत रहना होगा।
इस अवसर पर एजी अमित जुनेजा ने कहा कि रोटरी कई तरह के प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है। पोलियो के साथ बच्चों के दिल में होने वाले छेद आदि का इलाज रोटरी द्वारा मुफ्त कराया जाता है। रोटरी ब्लड बैंक से बड़ी संख्या में जरूरतमंदों की मदद हो रही है। कटे-फटे होठ और टेड़े-मेड़े पैर आदि के इलाज में भी रोटरी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। उन्होंने रोटरी क्लब ग्रेस के सभी सदस्यों को समाज के लिए बेहतर करने की हौसला अफजाई की।
कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष गौतम चौधरी, महासचिव रमेश झंवर, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता व अरुण बजाज ने किया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष गौतम चौधरी ने कहा कि रोटरी से जुडऩा गर्व का एहसास करता है। इसके कार्यों से जुड़कर लोग बेहतर समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी से गंभीरता से क्लब से जुड़े प्रोजेक्ट को गति देने का आह्वान किया।
इस मौके पर डिस्ट्रिक डायरेक्टर मेंबरशिप जे.पी. मल्होत्रा, सीए राजकुमार अग्रवाल, सुनील गर्ग, वी.एस. चौधरी, रवि सचदेवा, विनोद गर्ग, मुकेश बंका, शैलेंद्र गर्ग, ओ.पी. कंबोज सहित बड़ी संख्या में रोटरी के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने मनवाया अपनी प्रतिभा को लोहा

Metro Plus

DLF Industries Association honours Rotary District Governor

Metro Plus

77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक धनेश अदलखा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Metro Plus