Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्टेट क्राइम ब्रांच में बड़ा फेरबदल, अफसरों को सौंपे नए कार्यभार


Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
चंडीगढ़, 7 अप्रैल:
हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच (SCB) में कामकाज को और अधिक सुचारू व प्रभावी बनाने के लिए बड़े स्तर पर जिम्मेदारियों को बांटा किया गया है। SCB के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ADGP संजय कुमार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के तहत IPS और HPS स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें विशेष यूनिट्स और नोडल जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

IGP राकेश कुमार आर्य को गुरुग्राम और रोहतक की SCB यूनिट्स के साथ-साथ स्थापना और कल्याण मामलों की देख-रेख का जिम्मा सौंपा गया है। DIG हामिद अख्तर को को पंचकूला हैडक्वार्टर के साथ हिसार, मधुबन और अंबाला यूनिट्स की कमान दी गई है। साथ ही वह इंटरपोल संपर्क अधिकारी, मानव तस्करी के नोडल ऑफिसर और ड्रग्स सचिवालय से जुड़े मामलों को देखेंगे।

DIG वीरेंद्र विज को फरीदाबाद, पलवल और नूंह जैसी महत्वपूर्ण यूनिट्स की निगरानी का काम मिला है।

SP सुनील कुमार को मधुबन, हिसार, जींद, सिरसा और फतेहाबाद यूनिट्स का सुपरविजन सौंपा गया है। SP राजेश कुमार गुरुग्राम यूनिट के साथ-साथ फेक करंसी और SBI इंटरपोल जैसी केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। SP पूजा डाबला को पंचकूला अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर यूनिट्स के साथ-साथ आंतरिक महिला शिकायत समिति का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नए आदेश के अनुसार अमित दहिया HPS को रोहतक, झज्जर और दादरी का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा सेवामुक्त अनुभवी अधिकारियों जैसे राजिंद्र सिंह गंजियाल, ब्रिगेडियर संदीप सिंह कश्यप और रवि गंभीर को सलाहकार के तौर पर विभिन्न यूनिट्स में गाइडेंस और डॉग स्क्वायड की जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

मूलचंद शर्मा ने गोवर्धन पूजा पर शहर में कई स्थानों पर आयोजित अन्नकूट भंडारो में शिरकत की

Metro Plus

विद्यासागर इन्टरनेशनल स्कूल में अर्थ डे पर हुआ ट्री-प्लांटेशन का आयोजन

Metro Plus

गैस सप्लाई पर सरकार सतर्क, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

Metro Plus