Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

डायनेस्टी स्कूल के नितिन वर्मा ने होली की मंगलकामना देते हुए केमिकलयुक्त रंगों से बचने की सलाह दी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 11 मार्च: शिक्षा के क्षेत्र में ऊचाईयों को छूते हुए नए-नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले सैक्टर-28 स्थित डायनेस्टी इंटरनेशनल विद्यालय के निदेशक नितिन वर्मा ने हर्षोल्लास के पर्व होली की सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए सभी के लिए मंगलकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार ऋतु परिर्वतन का त्यौहार है। यह त्यौहार लोगों केअंदर एक नवीन ऊर्जा का संचार कर सभी को आपस में प्रेम भावना से मिलकर रहने की प्रेरणा देता है। होली पर जिस प्रकार लोग अनेक तरह के रंगों में रंग जाते हैं उसी प्रकार उन्हें अपने जीवन में खुशियों की छटा बिखरते हुए आनंद तथा परिश्रम के द्वारा अपने जीवन को रंग लेना चाहिए। प्राचीन काल में लोग अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए पुष्पों से बने रंगों का आयुर्वेदिक तरीके से प्रयोग करते थे। लेकिन वर्तमान में लोग केमिकलयुक्त रंगों का प्रयोग करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अत: लोगों को केमिकलयुक्त रंगों से बचना चाहिए।

Related posts

तय समय में काम पूरा न होने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्यवाही: विपुल गोयल

Metro Plus

ABVP ने दिव्यांग छात्र की फीस जमा कर कराया दाखिला

Metro Plus

ब्रहमाकुमारी के अलविदा तनाव शिविर में पूनम बहन ने बताएं तनाव मुक्ति के उपाय

Metro Plus