Metro Plus News
फरीदाबाद

शिव महापुराण कथा के चौथे दिन मनाई गई गणेश चतुर्थी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 मार्च: प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट ऑफ वूमैन सोसायटी द्वारा सैक्टर-9 के सदभावना पार्क में आयोजित विशाल शिव महापुराण कथा के चौथे दिन गणेश चतुर्थी मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिप्परचंद शर्मा, भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के सचिव संदीप मित्तल, डीसी मॉडल स्कूल के डॉयरेक्टर पवन गुप्ता आदि विशेष तौर पर मौजूद थे। वृंदावन से आई परम श्रद्वेय व्यास मां भावना ने भगवान गणेश के बारे में भक्तों को जानकारी दी।
बड़ी भारी संख्या में भक्तों ने यहां पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रधान मधु गुप्ता, उपाध्यक्ष नम्रता मित्तल, प्रतिमा गर्ग, वंदना मदान, रेखा जिंदल, शिखा कश्यप, ममता सिंगला, राज गर्ग, प्रभा गोयल, अशी बंसल, ज्योति यादव, इंदू केजरीवाल, रचना गुप्ता, शशि गुप्ता, दया गुप्ता, कांता बंसल, रंजना गर्ग, निमी अग्रवाल, पूजा बंसल, लता मित्तल, कमलेश, आभा शर्मा, रमा शर्मा, रिक्की चौधरी तथा नीरज सहित संस्था की बाकी सदस्यों के साथ सभी भक्तजनों ने गणेष भगवान के भजनों के साथ झुमकर पूरा आनन्द लिया।

Related posts

Shemrock तथा Bal Basera सहित शहर के 9 स्कूलों को किया नगर निगम ने सील

Metro Plus

गिरीश भारद्वाज सैकडों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ क्यों पहुंचे बल्लभगढ़ लघु सचिवालय? देखें!

Metro Plus

कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

Metro Plus