Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

खेल व शिक्षा से भविष्य सुधार सकते हैं: देवेन्द्र चौधरी

गांव व शहर के खिलाडी सरकार की योजनाओं का उठा रहे है भरपूर लाभ
मैट्रो प्लस से मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 मार्च: शिक्षा व खेल वह माध्यम है जिससे आप अपना भविष्य संवार सकते है यह उद्गार जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ उप-महापौर देवेन्द्र चौधरी ने फरीदाबाद के चार युवा खिलाडिय़ों का गांव भूपानी पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहे। इस मौके पर गांव नचौली के सरपंच एवं तिगांव निगरानी कमेटी के चेयरमैन सुधीर नागर भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने इन खिलाडिय़ों का बुके देकर स्वागत किया।
इस मौके पर देवेन्द्र चौधरी ने पवन जाखड का फूलो का बुके देकर स्वागत किया और कहा कि पावन जाखंड ने जो मुकाम हासिल किया है उससे फरीदाबाद का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को इस बात को ठान लेना होगा कि वह ऐसा कार्य करे जिससे उसका व उसके अभिभावक सहित फरीदाबाद का नाम रोशन हो। इस अवसर पर नचौली सरपंच सुधीर नागर ने कहा कि आज फरीदाबाद में कई ऐसे युवा है जोकि खेलों के माध्यम से फरीदाबाद का नाम रोशन कर रहे है उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने खिलाडिय़ो के लिए जो सुविधाएं मुहैया करायी हुई है उसका हरियाणा प्रदेश के युवा भरपूर लाभ उठा रहे है उसी का ही प्रतिफल है कि आज हमारे देश व प्रदेश के युवा विदेशों में भी आगे बढ़ कर हमारा नाम रोशन कर रहे हैं।
इन सभी चारो खिलाडिय़ो ने जम्मू में पॉवर लिफ्टिंग एवं बैंच प्रैस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए पदकों पर कब्जा जमाया जिनका फरीदाबाद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। यह प्रतियोगता 20 मार्च से 26 मार्च तक इण्डिन पावर लिफिटिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित की गयी थी। जिसमें फरीदाबाद की रजनी, जिया शर्मा, आस्था त्यागी एवं अर्पणा चौहान ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पदको पर कब्जा जमाया।

Related posts

पढि़ए, निगमायुक्त की नजर में होने के बावजूद सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाकर कैसे और कहां बने रहे हैं अवैध कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स

Metro Plus

हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों पर लगाम कसते हुए फीस एंड फंड रेगुलेटरी कमेटी भंग की

Metro Plus

Dynasty International स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में पाई शानदार सफलता

Metro Plus