Metro Plus News
उद्योग जगतदिल्लीफरीदाबादराजनीतिरोटरीहरियाणा

रोटेरियन डॉ. एस.सी. त्यागी की धर्मपत्नी श्रीमति लोकेश त्यागी का उठाला शुक्रवार 21 अप्रैल को 

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 अप्रैल: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट के पूर्व प्रधान रोटेरियन डॉ. एस.सी. त्यागी की धर्मपत्नी श्रीमति लोकेश त्यागी का उठाला शुक्रवार 21 अप्रैल को सैक्टर-15 स्थित गीता मंदिर में सायं चार से पांच बजे रखा गया है।
गौरतलब रहे कि रोटेरियन डॉ. एस.सी. त्यागी की धर्मपत्नी श्रीमति लोकेश त्यागी का आकस्मिक निधन मंगलवार, 18 अप्रैल को हो गया था। करीब 60 वर्षीय श्रीमति लोकेश त्यागी अपने पीछे अपने पति डॉ. एस.सी. त्यागी, दो बेटे अनुज त्यागी व वैभव त्यागी, पुत्रवधु अमिता त्यागी, पौत्र समर्थ त्यागी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं।
उनके आकस्मिक निधन पर रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक गवर्नर डॉ. सुब्रह्ममनयन, डिस्ट्रिक गवर्नर इलेक्ट रवि चौधरी, डिस्ट्रिक गवर्नर नॉमिनी विनय भाटिया, डीजीएनडी सुरेश भसीन, उद्योग जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले के.सी. लखानी, राजीव चावला, परमजीत सिंह चावला, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रेजिडेंट इलेक्ट नवीन गुप्ता, सचिव डॉ.सुमित वर्मा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र बब्बर, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट के सचिव तरूण गुप्ता, एच.एल. भुटानी, डॉ. आर.एस. वर्मा, प्रेजिडेंट इलेक्ट अनिल बहल, प्रेजिडेंट इलेक्ट गौतम चौधरी, प्रेजिडेंट इलेक्ट संजय जुनेजा, अमित जुनेजा, सुरेश चन्द्र, पीजेएस सरना, जे.पी. मल्होत्रा, शहर के विभिन्न रोटरी क्लबो के पदाधिकारीगणों, विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों, राजनेताओं एवं शिक्षाविदें ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और इस दु:ख की घडी में त्यागी परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
रोटेरियन डॉ. एस.सी. त्यागी फरीदाबाद स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफएसआईए) के प्रधान एस.सी.त्यागी के छोटे भाई हैं।



Related posts

मैट्रो अस्पताल ने की 24 वर्षीय इंजीनियर की सफल ब्रेन व बाईपास सर्जरी

Metro Plus

फरीदाबाद जिले को एक्सीडेंट फ्री बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की नई पहल!

Metro Plus

ब्रह्माकुमारीज़ का विज्ञान, पर्यावरण और आध्यात्मिकता पर भव्य वैश्विक सम्मेलन 29 से

Metro Plus