Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद को विकास चौधरी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 7 मार्च: राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद के जन्मदिवस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने अपने समर्थकों सहित उनके दिल्ली निवास पर जाकर उन्हें बुक्का भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री चौधरी ने उनका मुंह मीठा कराते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर गुलाम नबी आजाद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वह संगठन को मजबूत करने के लिए जी जान से जुट जाए और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें ताकि चुनावों में कांग्रेस पार्टी को इसका फायदा मिल सके।
इस मौके पर विकास चौधरी ने प्रदेश प्रभारी को विश्वास दिलाया कि हरियाणा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर के नेतृत्व में पूरी तरह से मजबूत है और लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करके जीत हासिल करेगी।
इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से ब्रहमप्रकाश गोयल, सुनील यादव, सूर्य जागलान, आशीष सिंह, सोनू मलिक, नरेश बडग़ुर्जर आदि मौजूद थे।

Related posts

क्या ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में फिर से बेइज्जत होंगे BJP नेता, मूलचंद मित्तल ने व्यवस्था को बताया ग़दरफंड!

Metro Plus

सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 24-25 अक्टूबर को अग्रसेन भवन सेक्टर-19 में

Metro Plus

Manav Rachna में किया गया जस्टिस आरसी लाहोटी मेमोरियल लेक्चर सीरीज का आयोजन।

Metro Plus