Metro Plus News
फरीदाबाद

सखी क्लब की कार्यकारिणी घोषित, पूजा बंसल प्रधान चुनी गई

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 अप्रैल: शहर में सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र के अंदर समाजसेवा का कार्य करने वाले सखी क्लब ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। सखी क्लब ने अपनी मीटिंग में पूजा बंसल को अपना नया प्रधान चुना है। पूजा बंसल प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट फॉर वूमैन से भी जुड़ी हुई हैं।
गौरतलब रहे कि शहर की महिलाओं द्वारा स्थापित सखी क्लब पिछले करीब 20 सालों से फरीदाबाद में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कायक्रमों में संलग्न है। महिला सशक्तिकरण का नारा लिए हुए ये संस्था हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए कुछ न कुछ करती रहती है। हाल ही में सखी संस्था की वार्षिक मीटिंग हुई जिसमें सर्वसम्मति से पूजा बंसल को संस्था का 2017-18 के लिए प्रधान चुना गया। प्रधान बनने के बाद पूजा बंसल ने संस्था के वरिष्ठ सदस्यों से विचार विमर्श कर अपनी कार्यकारिणी भी गठित कर दी है।
बकौल पूजा बंसल उन्होंने अपनी कार्यकारिणी में रीता बहनी को क्लब का उपाध्यक्ष, नीतू गुप्ता को सचिव व अरूणा गोपाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए अपनी कार्यकारिणी में मीनाक्षी गोयल, प्रोमिला गोपाल तथा कविता गुप्ता को अपना एडवाईजरी सदस्य बनाया है।
नव-नियुक्त प्रधान पूजा बंसल ने अपनी कार्यकारिणी से आशा व्यक्त की है कि वो सामाजिक क्षेत्र के अंदर भविष्य में पहले से भी ज्यादा समाजसेवा का काम कर सखी क्लब का नाम रोशन करेंगी।

Related posts

ऑपरेशन स्माइल के तहत SHO नवीन पाराशर व मिसिंग पर्सन हेल्पलाइन की टीम ने गुमशुदा 8 वर्षीय बच्चे को उसके परिवार से मिलाया।

Metro Plus

कांग्रेस नेता राजेश तेवतिया ने कहा, पोल खोल हल्ला बोल रैली प्रदेश की राजनीति में फेरबदल लायेगी

Metro Plus

राजीव जेटली ने किया ‘जर्नी टू स्टोरी ऑफ सोल्जर’ का विमोचन

Metro Plus