Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित फ्रेशर पार्टी में बच्चों ने की जमकर मस्ती

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 अप्रैल: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर -2 में नए प्रवेश सत्र के दौरान स्कूल में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पार्टी में स्कूल के बच्चों ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, संगीत से लेकर वेलकम स्पीच आदि का आयोजन कर बच्चों ने वहां पर उपस्थित सभी का दिल जीत लिया। भव्या ने वेलकम स्पीच पर जमकर ताली बटोरी तो वहीं रैंप वाक कर रहे बच्चों को देखकर सबके चेहरे पर मुस्कान थी। इसके अलावा अन्य कई प्रकार के खेल बच्चों ने पार्टी में खेले।
इस अवसर पर स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने सभी बच्चों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें मन लगाकर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। स्कूल की हेडमिस्टरेस ज्योति चौधरी ने कहा कि हम अपने स्कूल में पढ़ाई के साथ इस बात का ध्यान भी रखते है कि बच्चों का समुचित विकास किस तरह किया जाए व विशेषज्ञों की टीम द्वारा परामर्श के आधार पर स्कूल में विभिन्न प्रकार का आयोजन समय-समय पर करते रहते है।
कार्यक्रम के दौरान गजल को बेबी चेरी व मास्टर नभेन्द्र को बेबी प्लम टाइटल से नवाजा, ग्रेड-1 की रिया को मिस फ्रेशर व ग्रेड-3 के छात्र यश को मास्टर फ्रेशर के टाइटल से प्रोत्साहित किया गया। बेस्ट डांस का अवार्ड अरमान, दिव्या और अदिति को दिया गया, जबकि बेस्ट स्माइल का टाइटल अनिष्का और आकृति को मिला, वहीं मायरा ने मोस्ट एक्टिव चाइल्ड का टाइटल अपने नाम किया। मानसी और अयान को क्यूटी पाई का टाइटल दिया गया।
सभी ने पार्टी को काफी इन्ज्वाय किया और मस्ती की। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने Graduation Day पर विद्यार्थियों को की लाखों की स्कॉलरशिप वितरित।

Metro Plus

विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल को 12वीं परीक्षा परिणाम में मिली शानदार सफलता

Metro Plus

बालिका दिवस पर बेटियों को बचाने व पढ़ाने का संकल्प लें: यशपाल

Metro Plus