Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

मानव सेवा समिति व रोटरी क्लब ग्रेस द्वारा रविवार को लगाया जाएगा विशाल रक्तदान शिविर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 मई: मानव सेवा समिति द्वारा भारत विकास परिषद संस्कार शाखा, जैन श्वेतांबर तैरापंथ चैरीटेबल ट्रस्ट व रोटरी क्लब फरीदाबाद ग्रेस के साथ मिलकर रविवार, 14 मई को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीएलएफ सैक्टर-10 स्थित तेरापंथ भवन में सुबह 9 से 2 बजे आयोजित किए जाने वाले इस कैम्प की सफलता व तैयारी को लेकर मानव भवन सैक्टर-10 में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें समिति की ओर से अरूण बजाज, रोटरी ग्रेस से सचिव रमेश झंवर, तेरापंथ ट्रस्ट की ओर से रोशनलाल बोरड़, संस्कार शाखा की ओर से प्रधान अनिल गर्ग व मनीश बंसल, संजीव शर्मा, निलेश मंगला, अजय मल्होत्रा, अजय शर्मा आदि ने भाग लेकर रक्तदान शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया और प्रबंध व्यवस्था तय की।
समिति के ब्लड डोनेशन सैल के संयोजक अमर बंसल, समिति के महासचिव सुरेन्द्र जग्गा, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र सेवा प्रकल्प संयोजक वाईके माहेश्वरी ने बताया कि कैम्प में कम से कम 150 युनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। इन सभी ने रक्तदान प्रेमियों से अपील की है कि वे जरूरतमंदों की सहायतार्थ आयोजित किये जा रहे इस ब्लड डोनेशन कैम्प में बढ़-चढ़कर भाग लेकर रक्तदान करे। सभी ब्लड डोनरों को प्रमाण पत्र, डोनर कार्ड, रक्त जांच रिपोर्ट व स्मृति उपहार प्रदान किया जायेगा।

Related posts

300 से अधिक लोगों ने नि:शुल्क जांच शिविर लाभ उठाया: राजेश भाटिया

Metro Plus

बिजली-पानी देने में फेल सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने मुख्यालय पर फोड़े मटके और ट्यूबलाइटें

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

Metro Plus