Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

धनेश अदलखा ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

मेट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट

पंचकूला, 17 मई। हरियाणा प्रदेश के हर गांव व हर वार्ड को 5 जून तक स्वच्छ करने का संकल्प लेने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के सभी नगर निगमों के मेयर , समस्त जिला परिषदों के चेयरमैन व समस्त नगर परिषदों के चैयरमैनो की मीटिंग पंचकूला में बुलाई तथा हरियाणा को स्वचस्छता में नंबर 1 बनाने के लिए जनता को जागरूक करने का आहवान किया । मीटिंग को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, स्थानीय निकाय मंत्री मनीष ग्रोवर, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती कविता जैन ने संबोधित किया । इस मीटिंग में फरीदाबाद नगर निगम की मेयर श्रीमती सुमन बाला, नगर निगम आयुक्त श्रीमति सोनल गोयल व हरियाणा सरकार में चेयरमैन धनेश अदलखा भी मौजूद रहे । समारोह में मुख्यमंत्री के आगमन पर धनेश अदलखा ने उनका बुक्का देकर जोरदार स्वागत किया।

Related posts

IMA ने टाउन पार्क में पैदल मार्च कर दिए आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव।

Metro Plus

हरियाणा के कांग्रेसी 8 नवंबर नोटबंदी को काला दिवस के रूप में मनाएंगे

Metro Plus

सृजन 2018 रोटरी सेक्रेटरी ट्रेनिंग प्रोग्राम सम्पन्न

Metro Plus