Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

ग्रेंड कोलम्बस में मनाया गया मातृ दिवस

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 मई: ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने मां के प्रेम से ओत-प्रोत नृत्य व गीतों से कार्यक्रम में आए सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि समारोह में आई हुई सभी माताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य गीत मां बच्चों की जान होती है, की शुरूआत हुई वहां बैठे सभी की आंखो में आंसू भर आए।
विद्यालय के एम.डी. सुरेश चंद्र ने मां की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मां जैसा कोई दूजा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मां के कदमों में जन्नत होती है, इसलिए हमें सदा उनका आदर करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मातृ-दिवस हर साल मां और उसके मातृत्व को सम्मान तथा आदर देने के लिए मनाया जाता है। इसे हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के लिए मां को खासतौर पर उनके बच्चों के स्कूलों में आमंत्रित किया जाता है।
इस मौके पर विद्यालय की छात्रा युगन्धा द्वारा प्रस्तुत गीत ने सबका मन-मोह लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम का समापन बड़े उत्साहपूर्ण ढंग से किया गया।

Related posts

मारवाड़ी युवा मंच ने हीरे की तरह पदाधिकारी तराशने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने ओवरऑल ट्रॉफी जीत स्कूल का नाम किया रोशन।

Metro Plus

पहले महिला पुलिस थाने का उद्घाटन शुक्रवार 28 अगस्त

Metro Plus