Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

धनेश अदलखा ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

मेट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट

पंचकूला, 17 मई। हरियाणा प्रदेश के हर गांव व हर वार्ड को 5 जून तक स्वच्छ करने का संकल्प लेने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के सभी नगर निगमों के मेयर , समस्त जिला परिषदों के चेयरमैन व समस्त नगर परिषदों के चैयरमैनो की मीटिंग पंचकूला में बुलाई तथा हरियाणा को स्वचस्छता में नंबर 1 बनाने के लिए जनता को जागरूक करने का आहवान किया । मीटिंग को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, स्थानीय निकाय मंत्री मनीष ग्रोवर, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती कविता जैन ने संबोधित किया । इस मीटिंग में फरीदाबाद नगर निगम की मेयर श्रीमती सुमन बाला, नगर निगम आयुक्त श्रीमति सोनल गोयल व हरियाणा सरकार में चेयरमैन धनेश अदलखा भी मौजूद रहे । समारोह में मुख्यमंत्री के आगमन पर धनेश अदलखा ने उनका बुक्का देकर जोरदार स्वागत किया।

Related posts

एडवांस्ड इंस्टीट्यूशंस में नए छात्रों के स्वागत में फ्रैशर्स फिएस्टा-2015 का आयोजन

Metro Plus

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्श युवाओं के लिए मार्गदर्शक: मुख्यमंत्री

Metro Plus

लायंस भवन के बनने से जरूरतमंदों को मिलेंगी सभी सुविधाएं: अरोड़ा

Metro Plus