Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत एक बार फिर होगा शहर क्लीन: सुमन बाला

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
नई दिल्ली/फरीदाबाद, 18 मई: नई दिल्ली के इन्दिरा गांधी स्टेडियम में पहुचे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम इंसां से फरीदाबाद की मेयर सुमन बाला मिलने पहुंची जहां संत गुरमीत राम रहीम इंसा अपनी फिल्म जट्टू इंजिनियर के प्रमोशन के लिए आए हुए थे। इस मौके पर फरीदाबाद निगम के एडिशनल कमिश्नर पारथ गुप्ता भी मौजूद थे। स्वच्छ भारत अभियान के तहत मेयर सुमन बाला ने संत गुरमीत राम रहीम इंसां से चर्चा की।
इस अवसर पर मेयर सुमन बाला ने संत गुरमीत राम रहीम इंसां को फरीदाबाद में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाने के लिए लिखित रूप से आग्रह किया और फरीदाबाद आने का निमंत्रण दिया। वहीं संत गुरमीत राम रहीम इंसां ने मेयर को फरीदाबाद में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा की वह एक बार फिर जल्द ही फरीदाबाद आकर शहर का क्रार्यकल्प करने में सहयोग करेंगे।
इस मौके पर उनके साथ दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी, सांसद संजीव बालियान व मुकेबाज विजेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। गौरतलब है की चार साल पहले 3 मार्च 2013 को संत गुरमीत राम रहीम इंसां के आवाहन पर उनके हजारो समर्थको ने चंद घंटो में ही फरीदाबाद में सफाई अभियान चलाते हुए शहर की सूरत बदलकर रख दी थी। उनके इस प्रयास और सहयोग को मद्देनजर रखते हुए आज मेयर सुमन बाला ने उन्हें एक बार फिर फरीदाबाद में नगर-निगम के साथ मिलकर संयुक्त सफाई अभियान चलाने का निवेदन किया जिसे संत गरमीत राम रहीम इंसां द्वारा स्वीकार कर लिया गया और आश्वासन दिया की जल्दी ही आने वाले समय में फरीदाबाद में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Related posts

सरस्वती शिशु सदन में धूम-धाम से मनाया गया दिवाली उत्सव

Metro Plus

ऑनलाइन पोर्टल पर आई सीएम विंडो और अन्य शिकायतों का समय अनुसार निपटारा करें अधिकारी: ADC अपराजिता

Metro Plus

FMS के विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

Metro Plus