Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल ने कक्षा 10वीं बोर्ड परिणामों में शानदार सफलता हासिल की।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Greater Faridabad, 16 अप्रैल:
दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल को कक्षा 10 के बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। विद्यालय ने 100 प्रतिशत उत्तीर्ण परिणाम के साथ अनेक विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में आयुषी ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है तथा जिले के शीर्ष विद्यार्थियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वहीं प्रेक्षा ने 98.2 अंक प्राप्त कर सफलता की इस श्रृंखला को आगे बढ़ाया। जबकि वेदांत सिंह ने 96.8, तनमय जांगड़ा ने 96.4 तथा राशि त्रिपाठी ने 96.2 अंक प्राप्त किए। अन्य उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वालों में निहारिका बत्रा और टिया अग्रवाल ने 95.6 अंक प्राप्त किए जबकि आशिता शुक्ला, तृषा कपासिया और पर्ल गुलाटी ने 95 अंक हासिल किए। इस शानदार उपलब्धि को और विशेष बनाते हुए 17 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में पूर्ण 100 अंक प्राप्त किए जो विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्वता को पुन: दोहराया है।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने धूम-धाम से मनाया क्रिसमस पर्व

Metro Plus

जिलाधीश जितेंद्र यादव ने एक पाकिस्तानी महिला नागरिक को प्रदान की भारतीय नागरिकता

Metro Plus

अब फरीदाबाद की हर गली और पार्क होंगे LED से जगमग : अमन गोयल

Metro Plus