Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

जीएसटी कानून व उससे व्यापार व उद्योगों पर पडऩे वाले प्रभाव एवं उनसे निबटने के तरीकों से अवगत कराया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 मई: लघु उद्योग भारती, राजस्थान एसोसिएशन व माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट द्वारा सामुहिक रूप से (जीएसटी) विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें सेंट्रल काउंसिल इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ सदस्य अतुल गुप्ता सीए मुख्य वक्ता थे। परिचर्चा को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने जीएसटी कानून व उससे व्यापार व उद्योगों पर पडऩे वाले प्रभाव एवं उनसे निबटने के तरीके के बारे में उपस्थित सदस्यों को विस्तार से समझाया।
इस मौके पर श्री गुप्ता ने बताया कि जीएसटी सिर्फ कर पुर्नरचना ही नहीं अपितु उद्योग पुर्नरचना भी है, और हमें उसी के अनुरुप समझने व तैयारी करने की जरुरत है। परिचर्चा में राकेश गर्ग सीए ने भी जीएसटी के बारे मे विस्तृत से उपस्थितजनों को जानकारी दी।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती एवं राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बजाज ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। सर्व श्री राजकुमार अग्रवाल ने मंच-संचालन, प्रमोद माहेश्वरी व मधु लड्डा, ने अतिथियों का परिचय व रवि भुषण खत्री ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम मे भारी संख्या मे लघु उद्यमियों ने बड़े जोश व अनुशासित तरीके से भाग लिया एवं इस विषय से सम्बंधित प्रशन उत्तर का कार्यक्रम चला। कार्यक्रम में सर्वश्री राकेश गुप्ता, गौतम चौधरी, कोशल गोयल, रमेश झावर, मनोज रुंगटा, एल.डी.सचदेवा उपस्थित रहे।

Related posts

मानव रचना यूनिवर्सिटी के डीन जीएल खन्ना ओलंपिक के लिए गठित कमेटी में शामिल, डॉ० प्रशांत भल्ला ने दी शुभकामनाएं

Metro Plus

अजरौंदा Metro Station पर हुए प्रीति की आत्महत्या का हुआ खुलासा, जानिए क्या था मामला!

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने मेधावी छात्रों को दी लाखों की छात्रवृत्ति!

Metro Plus