Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मेडिचेक अस्पताल के संस्थापक डॉ.आर.एस.वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 मई: शहर के डॉक्टरों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा होटल डिलाईट ग्रेंड में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में शहर के उन चंद वरिष्ठ डॉक्टरों को सम्मानित किया गया जिनकी उम्र 70 से ऊपर है तथा जिन्होंने समाज के लिए चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसी के मद्वेनजर आईएमए ने शहर के नामी-गिरामी डॉक्टर तथा मेडिचेक अस्पताल के संस्थापक डॉ.आर.एस.वर्मा को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गौरतलब रहे कि डॉ.आर.एस.वर्मा रोटरी क्लब के अस्सिटेंट गवर्नर हैं तथा बहुत सीनियर रोटेरियन भी हैं।
इस अवसर पर आईएमए के प्रदेश संरक्षक डॉ.अनिल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ०ए.के. सेतिया, जिला अध्यक्ष डॉ.सुरेश अरोड़ा तथा मैट्रो अस्पताल के डॉ०एस.एस. बंसल विशेष तौर पर मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद के लिए क्या बोल गए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी? देखें!

Metro Plus

यातायात पुलिस ने N.I.T Zone में सड़क किनारे खड़े खराब वाहनों को क्रेन द्वारा उठवाया

Metro Plus

विकसित फरीदाबाद के संकल्प को नई मजबूती, लगभग 1 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास: विपुल गोयल

Metro Plus