Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

एवन स्टील इंडस्ट्रीज ने किए फैब्रिकेटरों से किए अपने विचार सांझा

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 मई: उत्तर भारत की एकमात्र एचआर क्वॉइल HR Coil तथा ERW पाईप बनाने वाली कम्पनी एवन स्टील इंडस्ट्रीज प्रा०लि० ने फरीदाबाद में फैब्रिकेटर के लिए होटल अभिनंदन में एक मीटिंग का आयोजन किया। यहां पर कम्पनी के डिस्ट्रीब्यूटर मै० बांके बिहारी स्टील ट्रेडर्स के सहयोग से 150 फैब्रिकेट्रस एकत्र हुए तथा उन्होंने कम्पनी के साथ अपने विचार साझा किए।
कंपनी कीइस मीटिंग में एक लक्की ड्रा भी निकाला गया जिसमें सभी फैब्रिकेटरों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मीटिंग में डिस्ट्रीब्युटर मै० बांके बिहारी स्टील ट्रेडर से राजेश अग्रवाल, मै० संदीप स्टील से विजय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल कम्पनी के सेल्स और मार्केटिंग हैड राजेश त्रिपाठी, बिजनेस डवलपमेंट मैनेजर जसवीर सिंह तथा हरियाणा और दिल्ली के एरिया मैनेजर मान्वेन्द्र गिरी उपस्थित रहे।

Related posts

Dynasty International School में अंतरराष्ट्रीय कन्या दिवस का आयोजन किया गया।

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने निगम अधिकारियों को दिए निर्देश, जनता को नहीं होनी चाहिए किसी भी प्रकार की असुविधा।

Metro Plus

वैश्य अग्रवाल समाज की GBM रविवार, 7 नवंबर को।

Metro Plus