Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

रोटरी क्लब ग्रेस मंदबुद्वि बच्चों के लिए खोलेगा फिजियोथैरिपी सैंटर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 मई: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस जल्द ही रेडक्रॉस के सैक्टर-14 स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में राजस्थान एसोसिएशन द्वारा संचालित मंदबुद्वि बच्चों के सैंटर में फिजियोथैरिपी केन्द्र खोलेगा। यह फैसला क्लब की गवर्नर ऑफिसियल मीटिंग (GOV) में लिया गया। इस जीओवी की अध्यक्षता डिस्ट्रिक गवर्नर डॉ.सुब्रहमनयन ने की जबकि मीटिंग में डिस्ट्रिक गवर्नर (नॉमिनी) विनय भाटिया, डिस्ट्रिक डॉयरेक्टर एडमिन पंकज मलिक, पीजेएस सरना तथा एजी अमित जुनेजा आदि विशेष तौर पर मौजूद थे। इस जीओवी की अध्यक्षता कर रहे डीजी डॉ.सुब्रहमनयन ने क्लब द्वारा किए जाने लगाए जाने वाले फिजियोथैरिपी केन्द्र में डिस्ट्रिक से भी ग्रांट दिलवाने का आश्वासन क्लब सदस्यों को दिया।
इस GOV के अवसर पर क्लब के चार्टर प्रधान रो.गौतम चौधरी ने अपने कार्यकाल में क्लब द्वारा अब तक किए गए प्रोजेक्ट्स/कार्यो से डीजी डॉ.सुब्रहमनयन और उनकी टीम को अवगत कराया। गौतम चौधरी ने बताया कि उनके क्लब ने अपने कार्यकाल में अभी तक सरकारी स्कूल में 100 बैंच दिए वहीं गरीब बच्चों को पीवीआर में मूवी दिखाई। इसके अलावा वृद्वाश्रम में बुजुर्गों को उनकी जरूरत का सामान दिया तथा मानव सेवा समिति द्वारा उनके माता-पिता के नाम से सैक्टर-29 में सिलाई केन्द्र चलाया। गौतम चौधरी ने इस अवसर पर डिस्ट्रिक गवर्नर को अपने क्लब से कम से कम 15 PHF देने का आश्वासन भी दिया। वहीं जल्द ही मैमोग्राफी का एक कैंप लगाने की बात भी कही। गौतम चौधरी के मुताबिक डिस्ट्रिक गवर्नर डॉ.सुब्रहमनयन उनके कार्यकाल में अब तक किए कार्यो से खुश नजर आए।
इस अवसर पर क्लब के सचिव रमेश झंवर, प्रेजिडेंट इलेक्ट सतीश गुप्ता, अरूण बजाज, हरीश मित्तल, वी.एस. चौधरी, विनय गुप्ता, सीए राजकुमार अग्रवाल, विनोद गर्ग, पवन गुप्ता, विजय गुप्ता आदि क्लब सदस्य विशेष तौर पर मौजूद थे।

Related posts

कोविड-19 में उद्योग प्रबंधकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है

Metro Plus

आईएएस अधिकारी एसएन रॉय हैं नाजायज बच्चे के बाप: महिला ने लगाया देह-शोषण का आरोप!

Metro Plus

प्राईवेट स्कूलों के खिलाफ अधूरी जानकारी देने पर केंद्रीय सूचना आयोग ने किया CBSE को तलब।

Metro Plus