Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव रचना में कंप्यूटिंग टेक्नोलजी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का किया गया आयोजन

मैट्रो प्लस से मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 मई: मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी एमआरआईयू में 2 दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन नैटर्वकिंग क्लाउड, कंप्यूटिंग, एनालिटिक्स व कंप्यूटिंग टेक्नोलजी पर किया जा रहा है। कॉन्फ्रेंस का आयोजन यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा किया गया। कॉन्फ्रेंस का उद्वेश्य विषय पर स्टूडेंट्स फैकल्टी रिसर्चकर्ता व इंडस्ट्री एक्सपर्ट की बीच जानकारी का आदान-प्रदान करना रहा।
इस मौके पर अपने स्वागत संबोधन में मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ० एन.सी.वाधवा ने कहा कि मानव रचना अपने स्टूडेंट्स को आधुनिक जानकारी देने के साथ-साथ बाजार की हर आधुनिक जानकारी से अपडेट करता है। इसी के चलते समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि स्टूडेंट्स इंडस्ट्री की मांग के अनुसार तैयार होते रहे। इस तरह भारत सरकार के स्किल इंडिया लक्ष्य के तरह स्किल्ड वर्कफोर्स भी तैयार हो पाएगा। जिन विषयों पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है वह ऐसे क्षेत्र है जोकि इस समय की मांग के साथ उभर रहे। ऐसे में आने वाले समय में स्टूडेंट्स को इन क्षेत्रों में उज्जवल भविष्य की राह मिल सकती है।
इस अवसर पर कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि एचसीएल टेक्नोलजिस की वीपी संदीप मल्होत्रा ने फ्लिपकार्ट, पेटीएम, शोपक्लूज,ओला कैब्स, गूगल आदि कंपनियों के बिजनेस करने की शक्ति के बारे में बताया और इनके विकास में तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज की मार्केट डाटा यूजर के अनुभव पर आधारित है। उन्होंने डाटा सैट, सोफ्टवेयर, डिफाइंड नैटवर्क आर्टिफिशियल, इंटैलिजेंस टू बिल्ड, एप्लीकेश्नस एमर्जेन्ट, जॉब्स इन क्लाउड, मोडर्नाइजेशन मेनटेनेंस एंड स्पोर्ट आदि पर भी प्रकाश डाला।
इस मौके पर 5० रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए। इनमें से चुने गए पेपर इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इंफ्रमेशन टेक्नोलाजी वैब इंजीनियरिंग इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एडवांस्ड मीडिया एंड कप्यूनिकेशन जैसे जर्नल में पब्लिश होंगे।
कार्यक्रम में एमआरआईयू एफईटी के डीन व एग्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर प्रो० डॉ० एम.के. सोनी व डिपार्टमेंट ऑफ सीएसई के हैड व प्रो० डॉ० सुरेश कुमार ने तेजी से बदलती तकनीक पर अपने विचार रखे।

 

Related posts

साईधाम में नि:शुल्क कोविड वैक्सिीनेशन कैंप का आयोजन किया गया

Metro Plus

Haryana Chief Minister, Mr. Manohar Lal with new Chief Secretary, Mr. P. K. Gupta who called on him at his residence at Chandigarh.

Metro Plus

भगत सिंह एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा: कृष्ण अत्री

Metro Plus