Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

फौगाट स्कूल के छात्र कबड्डी खिलाड़ी राहुल ने भूटान में जीता गोल्ड

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 31 मई: गोमतु भूटान एसोसिएशन द्वारा आयोजित यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंडर-19 कबड्डी चैंपियनशिप-2017 में भारतीय टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कबड्डी दल में 12 सदस्य थे जिसका नेतृत्व कप्तान गोविंद सिंह ने किया। इस भारतीय टीम में अधिकांश खिलाड़ी राजस्थान व हरियाणा से थे। इनमें से फौगाट पब्लिक स्कूल का एक खिलाड़़ी राहुल गुरूग्राम के गांव घैंघोला का भी था, का स्कूल पहुंचने पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। भारतीय कबड्डी टीम ने यूनान को 33-32 से तथा भूटान को 28-21 से हराया। राजस्थान व हरियाणा में अनेकों जगह ग्राम पंचायतों के माध्यम से इन विजयी खिलाडिय़ों को धन-राशि सहित फूल-मालाओं से ढोल-नगाड़े बजाते हुए सम्मानित किया गया। फौगाट पब्लिक स्कूल के होनहार विजयी कबड्डी खिलाड़ी राहुल को फौगाट शिक्षण संस्थान नें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
इस मौके पर फौगाट स्कूल के निदेशक सतीश फौगाट ने कहा कि खेल हमें देशभक्त बनाते हैं और हार सहने का साहस तथा जीत का जुनून सिखाते हैं।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह, प्रधानाचार्य निकेता सिंह, दीपचंद डागर, विकास सोलंकी, महावीर सिंह, गोविन्द सिंह, ज्योति भारद्वाज, हिमानी, राजबाला, गीता, कामना, सोनू हूडा, दीपशिखा हेमलता, पूनम श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Related posts

संगीत का जीवन में काफी महत्व है: अमन गोयल

Metro Plus

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लाई ऋणों के बकाया ब्याज माफी की OTS योजना, लाभ उठाएं: जितेन्द्र यादव

Metro Plus

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भ्रष्टाचार उन्मूलन अभियान चलाया गया

Metro Plus