Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर सफलता हासिल की

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 जून: विद्यासागर इुंटरनेशनल स्कूल का CBDE कक्षा 10वीं रिजल्ट हर वर्ष की भांति इस बार भी शत-प्रतिशत रहा। उक्त जानकारी देते हुए स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहना उनके लिए खुशी की बात है। स्कूल के 42 बच्चों ने परीक्षा दी और सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें 3 बच्चों ने 10 CGPA अंक हासिल किए हैं।
इस अवसर पर चेयरमैन धर्मपाल यादव ने बताया कि 42 में से 18 बच्चों ने 9 प्लस CGPA से परीक्षा पास की और बाकी बच्चों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर सफलता हासिल की। 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाले छात्रों में अविनाश शर्मा, आयुष भाटी एवं रितिका त्यागी शामिल हैं। स्कूल की इस सफलता के लिए स्टॉफ और स्कूल के अध्यापकगणों की कड़ी मेहनत एवं छात्रों की लगन और अनुशासन के साथ-साथ अभिभावकों के सहयोग को श्रेय देते हुए।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन ने सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की। यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षा के लिए बेहतर मापदंड स्थापित करना है। इसलिए स्कूल ने 10वीं की परीक्षा स्कूल में न करवाकर बोर्ड के माध्यम से करवाई। ताकि बच्चों में हर चुनौती का सामना करने का आत्मविश्वास पैदा हो और स्कूल के शिक्षा स्तर की गुणवत्ता को कसौटी पर परखा जा सके।
धर्मपाल यादव ने कहा की स्कूल में 11वीं कक्षा की तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स एवं आर्टस के दाखिला प्रक्रिया आरंभ है और छात्र एवं छात्राओं के लिए मेरिट आधार पर स्कॉलरशिप की उचित व्यवस्था की गई है। स्कूल को 12वीं कक्षा तक सीबीएसई की सबंद्धता प्राप्त है और छात्रों के लिए स्कूल में तीनों संकायों की पढ़ाई के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा से ही छात्र एवं छात्राओं को उच्चस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को हर क्षेत्र में निखारकर एक बेहतर नागरिक बनाना है और स्कूल प्रशासन की अनुभवी टीम अकेडमिक डॉयरेक्टर सीएल गोयल के सहयोग से वे उस लक्ष्य को हासिल करने में सफल भी हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखता है। ग्रामीण आंचल में शिक्षा की अलख जगाते इस स्कूल ने न केवल शिक्षा प्रोत्साहन के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं बल्कि स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव की युवा सोच स्कूल के छात्र एवं छात्राओं की प्रतिभा और सपनों को एक नई उड़ान दे रही है। इसी का परिणाम है कि स्कूल की प्रतिभाएं देश और प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

Related posts

अतिक्रमण के खिलाफ चला MCF का पीला पंजा, दुकानदारों में हुई अतिक्रमण को लेकर आपस में गालीगलौच और हाथापाई तक!

Metro Plus

Manohar Lal addressing the gathering after distribution of aids and appliances to physically challenged persons in a function at Karnal

Metro Plus

DPS-19 प्रिंसिपल ने स्कूल की आमदनी व खर्चा दिखाने से किया इंकार, गुस्साए पेरेंट्स ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन ।

Metro Plus