Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सखी क्लब ने भी मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सखी क्लब की प्रधान पूजा बंसल ने बारिश की परवाह ना करते हुए भी योगा दिवस को एक महत्वपूर्ण दिन बनाकर अपने साथ-साथ क्लब की महिलाओं को भी योग में हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर पूजा बंसल ने बताया की योग के लाभ और इसके महत्व को लेकर वे लोगों को जागरूक करेंगी। आज विश्व भर में इस दिन को बहुत ही उत्साह और योग करके मनाया गया। पूजा बंसल ने कहा कि योग में वो शक्ति है कि वह दुनिया के और किसी भी व्यायाम में नहीं है। योग की सबसे बड़ी खासियत यही है कि योग के लिए आपको किसी भी प्रकार के यंत्र की आवश्यकता नहीं है। साथ ही योग एक ऐसी शारीरिक क्रिया है जिससे बिना किसी औषधि के सभी रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। योग के लिए प्रतिदिन सुबह बस 20 से 30 मिनट दें और दिन भर की थकावट से दूर रहेगी।
इस मौके पर उन्होंने कहा की बच्चों के लिए भी योग एक बेहतर व्यायाम है जिससे बच्चे स्वस्थ रहते हैं और साथ ही इससे उनका दिमाग शांत और मजबूत बनता है। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में अनेक ऐसे पल हैं जो हमारी स्पीड पर ब्रेक लगा देते हैं। हमारे आस-पास ऐसे अनेक कारण विद्यमान हैं जो तनाव, थकान तथा चिड़चिड़ाहट को जन्म देते हैं। जिससे हमारी जिंदगी अस्त-व्यस्त हो जाती है। ऐसे में जिंदगी को स्वस्थ तथा ऊर्जावान बनाये रखने के लिये योग एक ऐसी रामबाण दवा है जो माइंड को कूल तथा बॉडी को फिट रखता है। योग से जीवन की गति को एक संगीतमय रफ्तार मिल जाती है।

Related posts

गबन: वैश्य मॉडल स्कूल की प्रबंधकारिणी समिति के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, फरीदाबाद के भी कई स्कूल निशाने पर

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल के बच्चों का साक्षरता सप्ताह में शानदार प्रर्दशन

Metro Plus

मिशन जागृति करा रही है गरीबों को किताबें मुहैया

Metro Plus