Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सरस्वती शिशु सदन के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया

जस्प्रीत कौर
बल्लभगढ़,15 अक्तूबर
: सरस्वती शिशु सदन चावला कॉलोनी के सागर और शुभम ने बाल भवन में जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बाजी मारी। इस विद्यालय प्रतियोगिता में जिले के 20 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु सदन की ओर से 8वीं कक्षा के सागर व शुभम ने भाग लिया, जिन्होंंने फाईनल राउंड में मार्डन विद्या निकेतन के छात्रों को पछाड़ कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय चेयरमैन वाईके माहेश्वरी, विद्यालय के डॉयरेक्टर मंजुल माहेश्वरी ने इस सफलता के लिए विजेता छात्रों व अध्यापकों को बधाई दी।
इस मौके पर चेयरमैन वाईके माहेश्वरी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा निकलकर बाहर आती है। इसके अलावा उनके अंदर प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने की इच्छा प्रबल होती है। माहेश्वरी ने विजेता छात्रों को मार्निंग असेंबली में सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।
Shubham PP

Related posts

SSB हॉस्पिटल में बिना ऑपरेशन के मिट्रल वाल्व रिसाव का सफल इलाज कर बुजुर्ग को दिया नया जीवन!

Metro Plus

प्रयास ने स्थापना दिवस पर बच्चों को गर्म स्वेटर तथा लड़कियों को सिलाई मशीन वितरित की

Metro Plus

वायु सेना दिवस: पूर्व वायुसैनिकों ने नम आंखों से दी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि, देश के लिए जान गंवाने वाले नायकों को किया गया नमन

Metro Plus