Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नशा मुक्ति केन्द्र फरीदाबाद को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिर्पोट
फरीदाबाद, 28 जून: जिला रैडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त समीरपाल सरो के कुशल मार्गदर्शन मे सोसायटी द्वारा स्थानीय सैक्टर-14 मे संचालित किये जा रहे नशा मुक्ति केन्द्र को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सरो ने सोसायटी के सचिव सहित अन्य सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार की घोषणा के अनुसार सोसायटी के अध्यक्ष समीर पाल सरों के कार्य को सराहा गया है जिसके फलस्वरुप 26 जून, 2017 को अम्बाला जिले के पंचायत घर मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति बोध दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह मे पुरुस्कृत किया।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जिला फरीदाबाद की रैडक्रास सोसायटी के सचिव बीबी कथूरिया को 50 हजार रुपये का नगद पुरस्कार तथा इस सम्बंध मे एक प्रमाण पत्र भेंट करके सम्मानित किया। इस मौके पर कथूरिया के साथ सोसायटी के कार्यक्रम अधिकारी गौरव राम करण व नशा मुक्ति केन्द्र के प्रौजेक्ट निदेशक जगत सिहं तेवतिया भी उपस्थित थे।
श्री कथूरिया ने बताया कि राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नशा मुक्ति केन्द्र के सर्वश्रेष्ठ संचालन के लिये प्रदेश भर से आवेदन मांगे थे। इसके फलस्वरुप प्रदेश के सभी 22 जिलों मे से रैडक्रास सोसायटी फरीदाबाद को प्रथम पुरुस्कार के लिये चुना गया। कथूरिया ने बताया कि उन्होंने अम्बाला से वापिस आकर 27 जून को इस सम्बंध मे उपायुक्त समीर पाल सरो को अवगत कराते हुए उनके मान-सम्मान में यह पुरुस्कार उन्हे भेंट किया।
इस मौके पर सरों ने जिला रैडक्रास सोसायटी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे भविष्य मे भी इसी प्रकार पुरे उत्साहपुर्वक जनसेवा से जुड़े अपने सभी कार्यों को पूरा करें ताकि जिला रैडक्रास सोसायटी फरीदाबाद अन्य जिलों के लिये भी अनुकरणीय बनी रहे।

Related posts

स्वर्गीय डॉ० नरेंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों के लिए लगाया गया रक्तदान शिविर।

Metro Plus

Ishika Gupta शैक्षणिक क्षेत्र में OutStanding Academic Excellence Award से सम्मानित

Metro Plus

सूरजकुण्ड अंतर्राष्ट्रीय मेले की आनलाईन टिकटों की बुकिंग सुविधा शुरू: डा. सुमिता मिश्रा

Metro Plus