Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

देव मानव सेवा ट्रस्ट ने लोगों को सामाजिक बुराईयों से लडऩे के लिए जागरूक

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 जून: राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनुराग भृगुवंशी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी अम्बिका शर्मा के अनुमोदन पर फरीदाबाद निवासी भुवनेश्वर शर्मा को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला संयोजक राकेश धीमान ने कहा की भुवनेश्वर बहुत ही मेहनती व नेक दिल के इंसान है। भुवनेश्वर बहुत ही जल्द हरियाणा के बाकी जिलो में जिला अध्यक्ष नियुक्त करेंगे व संगठन को हर तरह से मजबूत करेंगे।
इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष व सभी साथियो का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने अपने साथियों के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अम्बिका शर्मा के निवास पर पहुंच उनको बुक्के देकर धन्यवाद किया। अम्बिका शर्मा ने भुवनेश्वर शर्मा को बधाई व शुभकामनायें दी। अम्बिका शर्मा ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य हिंदुत्व की रक्षा करना है इसके लिए हम हिन्दू भाई-बहनों को एक होने की जरूरत है। हम एक होंगे तभी हम सामाजिक बुराईयों से एक-साथ लड़ सकते है। बिखरे हुए कभी अपने धर्म का विकास नही कर सकते।
ट्रस्ट की अध्यक्ष अम्बिका शर्मा का कहना है की हम ट्रस्ट के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को दूर करने की कोशिश करेंगे। ट्रस्ट में स्वास्थ्य शिविर अभियान, शिक्षा अभियान, बाल विकास कल्याण, युवा मोर्चा, धर्मार्थ जाग्रति कल्याण एंव वृद्ध एंव निर्धन समाज कल्याण से सम्बंधित समस्याओं पर काम किया जायेगा। ट्रस्ट की चेयरमैन निवासी बल्लबगढ़ पारुल अग्रवाल ने तय किया है की फरवरी माह में शिक्षा अभियान से सम्बंधित एक ड्राइंग कम्पीटीशन किया जायेगा जिससे बच्चो में छुपे हुनर को जागृत कर उनको पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा।
इस मौके पर देव मानव सेवा ट्रस्ट से जुड़ी अनीता पराशर, ईशा यादव, आशा शर्मा, चेयरमैन पारुल अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष अम्बिका शर्मा आदि लोग शामिल थे। इस मौके पर अनीता पाराशर ने कहा की उन्हें ट्रस्ट से जुड़ कर बहुत खुशी है और वो पूरी लगन से इस कार्य में हिस्सा लेंगी और ट्रस्ट के माध्यम से समाज सेवा भी करती रहेगी।

Related posts

हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना से आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं: यशपाल यादव

Metro Plus

राष्ट्रीय कैडेट्स एवं जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए शहर के 21 खिलाडिय़ों का चयन

Metro Plus

Metro Hospital Special on Health Day-2019

Metro Plus