Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Jiva Public School में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत निकाली गई रैली

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 जनवरी: सैक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लों के दिशा-निर्देश व डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र विज के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के साथ मिलकर साईकल पर सवार होकर रैली निकाल लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर विरेंद्र विज ने बताया कि जीवा पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया है ताकि बच्चे अपने पेरेंटस को भी ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक कर सके और सड़क सुरक्षा व रोज होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सकें।
इस मौके पर डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र विज, एसीपी मुख्यालय/ट्रैफिक देवेंद्र यादव, इंस्पेक्टर मनमोहन, हेमंत, एमपी सिंह व स्कूल के सभी मेंबर मौजूद रहें।

Related posts

औद्योगिक परिसर में अग्निशमन उपकरण और ट्रेनिंग के प्रति सजगता आवश्यक: मल्होत्रा

Metro Plus

शहीदी दिवस पर भी अंधेरे में डूबा रहा माताजी गुजरी कौर और उनके साहिबजादों की करोड़ों की लागत से बनी प्रतिमाओं वाला बीके चौक! जिम्मेदार कौन?

Metro Plus

अभिभावक एकता मंच ने मांगपत्र को लेकर कृष्णपाल गुर्जर, सीपीएस सीमा त्रिखा व विधायक विपुल गोयल मूलचंद शर्मा से जवाबतलबी की

Metro Plus