Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

रोटरी क्लब संस्कार के सहयोग से रैडक्रास भवन मेें लगाया गया रक्तदान शिविर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 6 जुलाई: जिला रैडक्रास सोसायटी द्वारा रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार के सहयोग से रैडक्रास भवन मेे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रैडक्रास सोसायटी के सचिव बी बी कथूरिया रक्तदाताओ को प्रोत्साहित करने के लिए वहां पर विशेष रुप से उपस्थित थे। इस शिविर मे रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार के राजकुमार जिंदल, धर्म बरेजा, जिला रैडक्रास सोसायटी के कार्यक्रम अधिकारी गौरव राम करण, जिला प्रशिक्षण अधिकारी ईशांक कौशिक एवं सहायक पुरुषोत्तम सैनी भी मुख्य रुप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में रैडक्रास के जितिन शर्मा, सुशील कुमार एवं अशोक कुमार नेे रक्तदान करके शुभारम्भ किया। इस शिविर मेे 70 युनिट रक्त एकत्र किया गया। रैडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्य दर्शन भाटिया एवं राम चन्द ने प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवकों को समय-समय पर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव बी बी कथूरिया ने शिविर में रक्तदान कर रहें युवकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है जिसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। युवा वर्ग इस अभियान को आगे बढ़ाने मे सराहनीय योगदान दे रहे है । उन्होंने इस रक्तदान शिविर मे अपना सहयोग करने के लिये रोटरी कल्ब फरीदाबाद संस्कार का आभार प्रकट किया।

Related posts

लोगो को लगा बड़ा झटका, 32 रुपए महंगा हुआ सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर

Metro Plus

महाराजा अग्रसेन की जयंती पर विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

Metro Plus

बस चलाते हुए मोबाइल पर बात की तो सस्पेंड कर दिए जाएंगे रोडवेज के ड्राइवर

Metro Plus