Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

कुंदन ग्रीन वैली ने इंटर स्कूल शूटिंग व प्रदेश स्तरीय शूटिंग में दिखाया दमखम

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 7 जुलाई: कुंदन ग्रीन वैली के विद्यार्थियों ने किया इंटर स्कूल शूटिंग व प्रदेश स्तरीय शूटिंग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन। ग्रीन वैली के विद्यार्थी सभी खेलो में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाते रहे हैं। दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हरियाणा शूटिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप और स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बल्लबगढ़ के कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के विद्यार्थियों मनीष नरवाल, शिवा और शिखा ने कई पदक हासिल कर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर कुंदन ग्रीन वैली के शूटर पिस्टल इवेंट में हावी रहे। प्रदेश स्तरीय मुकाबले में मनीष नरवाल ने दस मीटर एयर पिस्टल में सीनियर वर्ग में सिल्वर पदक एवं जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं शिवा ने इंटर स्कूल सब जूनियर वर्ग में दस मीटर एयर पिस्टल में व्यक्तिगत स्तर पर दो कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बड़ाया। स्कूल की अन्य छात्रा शिखा ने इंटर स्कूल जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त किया। कुंदन ग्रीन वैली ने हमेशा की तरह इस बार भी अपना कीर्तिमान स्तापित किया।
इसी दौरान हुई भेंट में स्कूल के निर्देशक भारत भूषण शर्मा ने बताया की ग्रीन वैली का उद्देश्य केवल शिक्षा या खेल नहीं अपितु विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास है और इसके लिए हम पूर्ण रूप से कार्यरत एवं वचनवद्ध हैं। उन्होंने दसवीं और बारवीं के बोर्ड परिणामों के बारे में भी बताया की विद्यार्थियों एवं शिक्षिको के अथक प्रयासो से ग्रीन वैली ने शिक्षा क्षेत्र में गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वोत्तम परिणाम देकर साबित कर दिया की न केवल खेलो में अपितु किसी भी क्षेत्र में कुंदन ग्रीन वैली पीछे नहीं है।
इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष शिवलाल शर्मा जी ने बच्चों को बधाई देते हुए तथा हौसला अफजाई करते हुए कहा की ग्रीन वैली का उद्देश्य केवल शिक्षा को प्रोत्साहित करना ही नहीं बल्कि एक ऐसे उत्तम व्यक्तित्व का निर्माण करना है जो चाहे किसी भी क्षेत्र में हो। केवल अपने प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाए। स्कूल की उप निर्देशिका कमल अरोरा ने बच्चों का मुँह मीठा करवाते हुए ये आश्वासित किया की वह हमेशा हर तरीके से उनके उत्तम भविष्य के लिए प्रयासरत रहेंगी तथा इसी प्रकार शिक्षा एवं खेल स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Related posts

फसल बीमा योजना के विरोध में इनेलो कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Metro Plus

जीवन में कोई भी उतार-चढ़ाव आए हमें हर अवस्था में सहजता रखनी चाहिए: माता सुदीक्षा

Metro Plus

शहर को टॉप-20 में लाने के लिए टाऊन पार्क में लिए गए लोगों के विचार

Metro Plus