Metro Plus News
Uncategorizedउद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय से श्री शिरडी सांई धाम के लिए बस रवाना

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 जुलाई: उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय से शिरडी साईधाम के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की बस को बड़े हर्षोल्लास के साथ रवाना किया गया। करीब 50 तीर्थ यात्रियों की बस को भाजपा नेता अमन गोयल, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग, भाजपा की महिला जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर युवा भाजपा नेता अमन गोयल और डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने भी सभी यात्रियों को सांई बाबा के दर्शन के लिए शुभकामनाएं दी । सभी कार्यकर्ताओं ने सांई बाबा के जयकारे के साथ बस को रवाना किया। इस मौके पर बीजेपी के पार्षद सुभाष आहूजा, कुलबीर तेवतिया, छत्रपाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद चौधरी जीते, वजीर डागर, कमल जख्मी, एलपी सिंह प्रधान, अशोक कालिया, राकेश गर्ग, राकेश सूरी, बलवान शर्मा, विजय शर्मा, राजेंद्र मेहता रविंद्र फौजदार और मनीश राघव समेत कई बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

Related posts

RWA NH-5 M Block पार्क में लगाया मात्र पांच लीटर पानी से चलने वाला रंगीन फव्वारा

Metro Plus

बडख़ल विधायिका के पार्क को जेसीबी से खोद कर तहस- नहस करेंगे धर्मवीर भड़ाना

Metro Plus

डा. सुरेश अरोड़ा बने आईएमए के नए प्रधान

Metro Plus