Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

ईनर व्हील क्लब ने छात्राओं के लिए लगवाई वेनडिंग मशीन ऑफ सेनेटरी नेपकिन

मैट्रो प्लस से ऋचा गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,14 जुलाई: स्कूल-कॉलेज में पढ़ते समय जिन छात्राओं को एकाएक मासिक धर्म की प्रोब्लम हो जाती थी उनको भविष्य में अब ऐसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसका हल निकाला है ईनर व्हील क्लब ने। जी हां, ईनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रीयल टाऊन की सदस्यों ने स्कूल-कॉलेज की छात्राओं को मासिक धर्म की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गर्वंमेंट गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल एन.एच.-5 में मेनुअल वेनडिंग मशीन ऑफ सेनेटरी नेपकिन एंड इनसिनीरेटर (नेपी बर्न) तथा के.एल.मेहता दयानंद महाविद्यालय में इलेक्ट्रोनिक वेनडिंग मशीन ऑफ सेनेटरी नेपकिन की मशीनें लगाई हैं। ईनर व्हील क्लब की प्रधान नेन्सी बब्बर द्वारा लगवाई गई इन मशीनों का उद्घाटन ईनर व्हील डिस्ट्रिक 301 की चेयरपर्सन गीता धवन ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया। कम्यूनिटी कमेटी की चेयरपर्सन सरोज गुप्ता भी इस अवसर पर विशेष तौर पर मौजूद थी। क्लब की प्रधान नेन्सी बब्बर ने बताया कि इस मशीन में कोई भी छात्रा मात्र पांच रूपये का सिक्का डालकर मशीन में से नेपकिन ले सकती है। इसके लिए उन्हें अब एमरजेंसी में ईधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
इस अवसर पर शालू शर्मा, मीनाक्षी जैन, अंकिता गुप्ता, सुनीता सिंह, सरोज जैन, मंजू बंसल तथा पूजा गुप्ता सहित गर्वंमेंट गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल की प्रिंसीपल किरण कौशिक एवं योगा टीचर इंद्रा सक्सेना तथा के.एल. मेहता की प्रिंसीपल डॉ० वंदना मोहला आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।

Related posts

Senior Citizen Club द्वारा आयोजित संगीत संध्या में प्रकाशदीप स्कूल के बच्चों ने दिया शांति और अहिंसा का संदेश

Metro Plus

NSUI के विकास फागना ने ट्रैफिक पुलिस के कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

Metro Plus

कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

Metro Plus