Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 16 की मौत

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
जम्मू/फरीदाबाद, 17 जुलाई: अमरनाथ यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। हादसा जम्मु-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के पास हुआ।
रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहनलाल ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस दोपहर में नचलाना क्षेत्र स्थित एक नाले में गिर गई। मरने वाले यात्री यूपी, बिहार, राजस्थान, असम, हरियाणा और मध्यप्रदेश के हैं। घायल यात्रियों में से 19 का हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे पर गहरा दुख जताया। प्रधानमंत्री ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले श्राद्धालुओं के परिजनों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये सहायक राशि उपलब्ध कराने की बात कही है।

Related posts

अनीता शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

Metro Plus

पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का हो प्रभावी और समयबद्ध निपटान: ADC सतबीर मान

Metro Plus

देश के 20 हजार सरकारी स्कूलों में रोटरी इंडिया वॉश इन स्कूल्स को लागू करने का लक्ष्य: सुशील गुप्ता

Metro Plus